मेंढ़क निगल रहा जिंदा जहरीले सांप को

Updated on 07-01-2022 07:04 PM

जकार्ता  दक्षिण पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया से एक ऐसे मेंढक की एक हैरान करने तस्वीर सामने आई है जिसमें मेंढ़क जिंदा सांप को निगल रहा है। बताया जा रहा है कि इस विशाल मेंढक  ने अपने आगे के पैर की मदद से सांप पर काबू पाया और उसे निगल गया। एक  रिपोर्ट के मुताबिक यह मेंढक सरकते हुए धीरे-धीरे सांप के पास पहुंचा और उसे पैरों के जरिए काबू कर लिया।

इसके बाद मेंढ़क ने सांप को निगलना शुरू किया। इस अद्भुत घटना को फोटोग्राफर लिसडियांतो सुहारदजो ने अपने कैमरे में कैद किया है। उन्होंने यह तस्वीर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास एक गांव में खींची है। दो बच्चों के पिता लिसडियांतो कहते हैं, 'ये बुलफ्राग अपने आगे से गुजरने वाली किसी भी चीज को पकड़ सकते हैं।' लिसडियांतो ने कहा, 'सांप के बच्चे को यह जरा सा भी भान नहीं था कि उसके पास यह मेंढ़क रूपी खतरा उसके पास मौजूद है। मेंढक ने सांप के बच्चे को पकड़ लिया और उसे जिंदा ही निगल लिया।'

 उन्होंने कहा कि प्राकृतिक फूड चेन से जुड़ी इस दुर्लभ घटना को अपने कैमरे में कैद करना उनके लिए अच्छा रहा। लिसडियांतो ने कहा कि उन्होंने इससे पहले बुलफ्राग को चूहे पकड़कर खाते हुए देखा है। बता दें कि वैश्विक पर्यावरण और पशुओं के लिए काम करने वाले चर्चित संगठन वर्ल् वाइड फंड ने दुनिया को चेतावनी दी है कि अगले एक दशक में धरती डायनासोर के खात्मे के बाद सबसे बड़े विनाश की ओर बढ़ रही है। इसमें करोड़ों वृक्ष और जीव विलुप् हो जाएंगे। जिन जीवों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है, उनमें हाथी, ध्रुवीय भालू, शार्क, मेंढक और मछलियां शामिल हैं। ऐसे जीवों की तादाद 10 लाख है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने साल 2021 के लिए अपने विनर्स एंड लूजर्स की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है, 'अगले एक दशक में करीब 10 लाख जीव विलुप् हो जाएंगे।

डायनासोर काल में हुए महाविनाश के बाद यह सबसे बड़ा विनाश होने जा रहा है। इस समय संरक्षण के जरूरी रेड लिस् में 142,500 प्रजातियां शामिल हैं और इसमें से 40 हजार प्रजातियों के विलुप् होने का खतरा मंडरा रहा है।' बता देंकि सांप और मेंढक की दुश्मनी सभी जानते हैं। बारिश के दिनों में सांप भारत में अक्सर मेंढक को निगल जाते हैं और उनके चंगुल से निकल पाना मेंढ़क के लिए बहुत मुश्किल होता है, लेकिन यह तो मात्र भारत में ही हमने देखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.