RSS के इवेंट में अक्षय कुमार से विक्की कौशल तक, शिल्पा शेट्टी बोलीं- मैं देश की सेवा और मन लगाकर करूंगी

Updated on 09-02-2026 01:37 PM
मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी 100वीं सालगिरह का जश्न धूमधाम से मनाया जहां सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसी हस्तियों ने भी शिरकत की। दो दिनों तक चले शताब्दी समारोह में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। करण जौहर , रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली, विनीत कुमार सिंह, नितेश तिवारी, मधुर भंडारकर, महेश मांजरेकर, आनंद एल राय जैसे कई और सिलेब्रिटीज़ भी नजर आए।

समारोह के पहले दिन सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ-साथ फिल्ममेकर मोहित सूरी, सुभाष घई और गीतकार प्रसून जोशी समेत तमाम लोग शामिल हुए। दूसरे दिन अक्षय कुमार, विक्की कौशल, फिल्म मेकर करण जौहर और अनन्या पांडे नजर आईं। पहले दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सांस्कृतिक एकता को लेकर बातें की और कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग एक साझा संस्कृति से जुड़े हैं। वहीं दूसरे दिन उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति और भारत में अवैध घुसपैठ जैसे मुद्दों पर काफी खुलकर बातें कीं।

मोहन भागवत ने सलमान खान के बारे में बातें कीं

RSS का ये दो दिवसीय यह कार्यक्रम 7 फरवरी को शुरू होकर 8 फरवरी, 2026 को मुंबई के नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में खत्म हुआ। मोहन भागवत ने सलमान खान के बारे में बातें कीं जिसके बाद एक्टर स्माइल करते हुए कैमरे में कैद हो गए।

कहा- कॉलेज में स्टूडेंट्स सलमान खान को अपनी प्रेरणा के तौर पर देखते हैं

उन्होंने कहा कि कॉलेज में स्टूडेंट्स सलमान खान को अपनी प्रेरणा के तौर पर देखते हैं।, 'कॉलेज स्टूडेट्ंस सलमान खान के फैशन को कॉपी करते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों, तो ये बच्चे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता। सलमान ऐसा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि समाज में अच्छे मूल्य फैशन बनने चाहिए।'

अदनान सामी ने कहा- उन्हें बोलते हुए सुनना बहुत अच्छा लगा

पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेने वाले सिंगर अदनान सामी ने मोहन भागवत के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उनकी इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी, रूपाली गांगुली और रमेश तौरानी भी साथ दिख रहे हैं। अपनी पोस्ट में सिंगर ने लिखा, 'RSS के लेजेंडरी सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ एक शानदार दोपहर बिताई। उन्हें बोलते हुए सुनना बहुत अच्छा लगा और उन्होंने बहुत सारी गलतफहमियों और मिथकों को बहुत अच्छे से समझाया और दूर किया। एक अविश्वसनीय सज्जन और खूबसूरत इंसान...।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.