अमेरिका से लेकर रूस तक भारत के सपोर्ट में:पुतिन बोले- पहलगाम हमले के आरोपियों को सजा मिलेगी, ट्रम्प ने कहा- हम भारत के साथ

Updated on 24-04-2025 01:19 PM

कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया के ज्यादातर देशों ने भारत के लिए अपना समर्थन जताया और पीड़ितों के लिए संवेदना जाहिर की है। इसमें सुपर पावर अमेरिका और रूस लेकर भारत के पड़ोसी पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है।

पढ़िए किस देश ने क्या कहा...

इजराइल- इजराइली PM नेतन्याहू ने X पर लिखा- मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं, जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।

रूस- राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि पहलगाम हमले के अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी। हम भारत के साथ हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। हम सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

अमेरिका- राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा- उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से प्रभावित हैं। इस प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।

यूरोपीय यूनियन- अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी आतंकी हमले की निंदा की है और कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आज शोक में डूबे हर भारतीय के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। फिर भी मैं जानती हूं कि भारत की भावना अटूट है। आप इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से खड़े रहेंगे और यूरोप आपके साथ खड़ा रहेगा।

ब्रिटेन- प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि कश्मीर में हुआ आतंकवादी हमला बहुत ही भयानक था। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और भारत के लोगों के साथ हैं।

इटली- प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी ने कहा कि आज भारत में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुख हुआ, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। इटली पीड़ित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करता है।

फ्रांस- राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने कहा- भारत में एक जघन्य हमला हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई है। हम पीड़ित परिवारों के दुख को समझते हैं और उनके लिए अपनी संवेदना जाहिर करते हैं।

चीन- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि हम पीड़ितों के लिए शोक जाहिर करते हैं। चीन इस हमले की कड़ी निंदा करता है।

पाकिस्तान- विदेश मंत्री ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए हमले में टूरिस्ट्स के मारे जाने से चिंतित हैं। हम मृतकों के परिवारों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

सऊदी अरब- क्राउन प्रिंस सलमान ने ने भी कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि सऊदी अरब भारत के साथ खड़ा है और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद करेगा।

नेपाल- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.