गौहर खान के देवर से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के इस एक्टर की एंट्री, ये 5 नए नाम और कन्फर्म

Updated on 18-08-2025 01:35 PM
'बिग बॉस 19' 24 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसके लिए कई सिलेब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। सलमान खान के इस शो के लिए अभी कन्फर्म लिस्ट बाहर नहीं आई है, पर कुछ नाम जरूर सामने आए हैं, जिन्हें तय बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां अशनूर कौर, बसीर अली, गौरव खन्ना और शफक नाज का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है, वहीं कुछ और नाम सामने आए हैं।

'द खबरी' के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' के लिए आवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, जीशान कादरी और अतुल किशन का नाम कन्फर्म है। अतुल किशन का नाम 'बिग बॉस 18' के समय भी सामने आया था, पर तब एनमौके पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

जीशान कादरी

ये बॉलीवुड के मशहूर राइटर, एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। जीशान कादरी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा था। इसके अलावा वह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दूसरे पार्ट में एक्टिंग करते हु्ए भी नजर आए थे। जीशान कादरी 'बिच्छू का खेल' और 'यॉर ऑनर 2' जैसी वेब सीरीज में भी एक्टिंग कर चुके हैं।

अतुल किशन

यह एक जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर हैं। 18वें सीजन के बाद मेकर्स ने एक बार फिर उन्हें 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया। अतुल किशन शर्मा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी कंपनी 'किशन इवेंट्स' हरियाणा की सबसे बड़ी इवेंट ऑर्गनाइजिंग कंपनियों में से एक है।

आवेज़ दरबार

आवेज़ दरबार एक्टर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह रिश्ते में गौहर खान के देवर हैं और मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

नगमा मिराजकर

नगमा मिराजकर देश की एक टॉप फैशन इनफ्लुंसर हैं और आवेज़ दरबार की खास दोस्त हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। नगमा को आवेज़ की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। नगमा ने साल 2024 में ब्यूटी क्रिएटर ऑफ द इयर अवॉर्ड भी जीता था।

'बिग बॉस 19' के लिए इन सेलेब्स का भी नाम आया सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार 'बिग बॉस' में 19 कंटेस्‍टेंट्स होंगे। इनमें से 3 वाइड कार्ड एंट्री होंगी। अन्य जिन सिलेब्रिटीज का नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आया है, उनमें 'पायल गेमिंग' के नाम से मशहूर गेमर और यूट्यूबर पायल धरे, 'द ट्रेटर्स' फेम पूरव झा, धीरज धूपर, मिस्टर फैजू, शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, मुग्धा चापेकर, लता सभरवाल, अपूर्वा मुखीजा, हुनर गांधी, धनश्री वर्मा, मीरा देवस्थले और संगीतकार अमाल मलिक जैसे नाम शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.