गुआम से चीन, लंदन से मॉस्को पर हमला... US ने 20 मिनट में चीन, रूस में तबाही मचाने वाली बनाई हाइपरसोनिक मिसाइल

Updated on 19-12-2025 12:32 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की सेना और नौसेना ने 12 दिसंबर को डार्क ईगल लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन (LRHW) का इंटीग्रेटेड टेस्टिंग पूरा कर लिया है। इस टेस्ट के साथ ही हाइपरसोनिक मिसाइलों की दुनिया में अमेरिका एक बार फिर से चीन और रूस से आगे निकलने की रेस में शामिल हो चुका है। अमेरिकन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे रूस की S-400 और S-500 जैसी अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को मात देने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह हथियार पारंपरिक मिसाइल सिस्टम्स की तुलना में काफी ज्यादा तेज, घातक और एडवांस रडार की पकड़ से बाहर है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि यह मिसाइल बीजिंग या मॉस्को जैसे शहरों को सिर्फ 20 मिनट के भीतर निशाना बना सकती है।

रैपिड कैप
डार्क ईगल हाइपरसोनिक मिसाइल की क्षमता क्या है?
यूरेशियन टाइम्स में लिखते हुए भारत के रिटायर्ड जगुआर पायलट विजयेन्द्र के ठाकुर ने लिखा है कि डार्क ईगल एक इंटरमीडिएट-रेंज बूस्ट-ग्लाइड हाइपरसोनिक सिस्टम है, जिसमें एक रॉकेट बूस्टर और कॉमन हाइपरसोनिक ग्लाइड बॉडी (C-HGB) शामिल है। लॉन्च के बाद बूस्टर मिसाइल को निर्धारित ऊंचाई और स्पीड तक ले जाता है, जिसके बाद ग्लाइड, बॉडी से अलग होकर बेहद तेज रफ्तार और अनिश्चित दिशा में लक्ष्य की तरफ बढ़ जाती है। इसकी अनुमानित रेंज करीब 3,500 किलोमीटर बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी स्पीड Mach 5 से ज्यादा कही गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी दूरी 20 मिनट में तय करने के लिए इसकी क्रूज स्पीड Mach 10 के आसपास होनी चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे यह साफ होता है कि घोषित Mach 5 शायद इसकी टर्मिनल स्पीड है, न कि मैक्सिमम स्पीड।
बिलिटीज एंड क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज़ ऑफिस (RCCTO) में हाइपरसोनिक सिस्टम के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट ए. रश ने मिसाइल टेस्ट के बाद कहा है कि "हाइपरसोनिक हथियारों की प्रतिक्रिया, मूवमेंट और इंटरसेप्शन क्षमता, पारंपरिक प्रिसिशन स्ट्राइक हथियारों के मुकाबले बेजोड़ है।" अमेरिकी सेना अब इस सिस्टम के एडवांस वर्जन को एक मोबाइल, जमीन पर आधारित प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है। अमेरिकी नौसेना अपने वर्जन, जिसे कन्वेंशनल प्रॉम्प्ट स्ट्राइक (CPS) कहा जाता है, उसे सतह के जहाजों और पनडुब्बियों से लॉन्च करने की क्षमता के साथ इंटीग्रेट करेगी।
इस मिसाइल की सबसे खतरनाक क्षमता, इसका विनाशकारी काइनेटिक प्रभाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डार्क ईगल का वॉरहेड अपेक्षाकृत कम विस्फोटक सामग्री, करीब 13–14 किलोग्राम का उपयोग करता है, लेकिन इसमें भारी संख्या में हाई-स्पीड फ्रैगमेंट्स होते हैं। यानी यह मिसाइल विस्फोट से ज्यादा अपनी अत्यधिक स्पीड से पैदा होने वाली ऊर्जा से तबाही मचाती है। यही वजह है कि यह S-400/S-500 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, रडार साइट्स और सैन्य ठिकानों को नष्ट करने में बेहद प्रभावी मानी जा रही है। इसके अलावा इसकी अनिश्चित उड़ान और कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता की वजह से दुश्मन के पास इसे पहचानने और रोकने का समय काफी कम होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.