कबड्डी खिलाड़ी से बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन तक, किसान की बेटी स्वीटी बूरा के लिए आसान नहीं था सफर

Updated on 26-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: स्वीटी बूरा एक राज्य स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थीं लेकिन उन्होंने अपने पिता की सलाह पर मुक्केबाजी की ओर रुख किया। 2009 में 15 साल की उम्र में पहली बार बूरा ने बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर ज्वाइन किया। किसान महेंद्र सिंह की बेटी स्वीटी को शुरू में काफी बाधाओं और रिश्तेदारों के विरोध से पार पाना पड़ा। वह जुते हुए खेतों में ट्रेनिंग करती थीं। उन्हें करियर बनाने के लिए हरियाणा से बाहर जाने के लिए कहा गया।

आखिरकार, सालों से बाधाओं के खिलाफ लड़ते हुए, स्वीटी देश की शीर्ष महिला मुक्केबाजों में से एक बनकर उभरी हैं। वह 2014 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता थीं। शनिवार को उन्होंने नई दिल्ली में महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 30 साल की इस बॉक्सर ने हाल ही में जॉर्डन में एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था और भोपाल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने राष्ट्रीय खिताब का बचाव भी किया था।

कौन हैं स्वीटी बूरा

80 किग्रा कैटेगरी की बॉक्सर स्वीटी बूरा हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। छोटा किसान होने के कारण पिता महेंद्र सिंह की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। गांव और रिश्तेदारों की विरोध के बाद भी पिता ने बेटी का साथ दिया। गांव वाले पिता पर भी ताने मारते, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की और बेटी को हिसार बॉक्सिंग प्रैक्टिस के लिए भेजा। मेहनत जल्द रंग लाई। 2009 में बेटी ने 3 महीने के भीतर स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

शादी के 10 दिन बाद ही शुरू कर दी प्रैक्टिस

स्वीटी के पति दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी हैं। वह प्रो कबड्डी लीग में बड़ा नाम हैं। उन्होंने स्वीटी को कभी भी ट्रेनिंग से नहीं रोका। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के 10 दिन बाद से ही स्वीटी ने ट्रेनिंग शुरू करदी थी।

स्वीटी बूरा की उपलब्धियां

2023: वर्ल्ड चैंपियनशिप, दिल्ली में गोल्ड
2022: सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, भोपाल में गोल्ड
2022: एशियन चैंपियनशिप, जॉर्डन में गोल्ड
2021: सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, हिसार में गोल्ड
2021: एशियन चैंपियनशिप, दुबई में ब्रॉन्ज
2018: उमाखानोव मेमोरियल टूर्नामेंट; कास्पिस्क, रूस: गोल्ड
2014: महिला विश्व चैंपियनशिप; दक्षिण कोरिया: सिल्वर
2015: एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप; चीन: सिल्वर
2013: 14वीं सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता खटीमा, उत्तराखंड: गोल्ड
2012: 8वीं फेडरेशन कप महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप, गुवाहाटी, असम: गोल्ड
2011: 7वीं यूथ वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप पटियाला, पंजाब: गोल्ड
2012: 13वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप गुवाहाटी, असम: ब्रॉन्ज
2010: केरल के त्रिशूर में 11वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: गोल्ड

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.