कुलदीप के कहर से लेकर वेलालागे के पंजे तक, भारत-श्रीलंका के मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Updated on 13-09-2023 02:44 PM
कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका को भी एशिया कप के सुपर 4 में 41 रन से एक रोचक मुकाबले में धूल चटाई है। इस जीत के चलते टीम इंडिया 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। उनका सामना रविवार को फाइनल में श्रीलंका या पाकिस्तान में से होगा। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके बाद रोहित सेना ने गजब गेंदबाजी की और श्रीलंका को 172 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस धमाकेदार मैच में कुछ रिकॉर्ड्स भी बने हैं। आइये उनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

श्रीलंका की लगातार 13 मैच जीतने की स्ट्रीक हुई समाप्त

वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार 21 वनडे जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका ही है जिन्होंने जून 2023 से लेकर सितंबर 2023 के दौरान लगातार 13 मैच जीते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान भी लगातार 12 वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड रखते हैं।

वेलालागे का जुड़ा एलीट लिस्ट में नाम

श्रीलंका के लिए वनडे में एक मैच में 5 विकेट और 40 से ज्यादा रन करने वाले खिलाड़ियों में अब डिनुथ वेलालागे का नाम भी जुड़ा गया है। इस लिस्ट में सनथ जयासूर्या, दासुन शनाका जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम है।

150 विकेट लेने वाले बने फास्टेस्ट लेफ्ट आर्म स्पिनर

कुलदीप यादव वनडे में 88 मैचों में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए हैं। इनसे पहले यह रिकॉर्ड अब्दुर रज्जाक के नाम था जिन्होंने 108 मैच में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रविंद्र जडेजा भी हैं, जिन्होंने 129 वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।

वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले स्पिनर्स

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले स्पिनर सकलैन मुश्ताक हैं जिन्होंने 78 मैच में यह खास रिकॉर्ड बनाया। वहीं इस लिस्ट में अब कुलदीप यादव का भी नाम जुड़ गया है। वह वनडे में 150 विकेट लेने वाले चौथे सबसे तेज स्पिनर बन गए हैं।

भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज

कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। वह भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 88 मैच में किया। उनसे ठीक ऊपर मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने 80 मैच में 150 विकेट लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.