ट्रंप के टैरिफ से लेकर फेड की धौंस तक... क्या डॉलर का दबदबा हो रहा है खत्म? भारत के लिए कैसा मौका

Updated on 20-11-2025 12:58 PM
नई दिल्ली: क्या दुनिया से अमेरिकी डॉलर का दबदबा खत्म हो रहा है? हाल ही में अमेरिका के साथ ही रही कुछ चीजों को देखें तो ऐसा ही नजर आ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर दादागिरी के कारण डॉलर को नुकसान हो रहा है। वहीं यह भारत के लिए अच्छा मौका हो सकता है कि वह डॉलर के दबाव के बाहर निकले।

न्यू इकोनॉमी फोरम के लिए तैयार की गई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के विकासशील देश, जिन्हें 'ग्लोबल साउथ' कहा जाता है, अब डॉलर पर अपना भरोसा खो रहे हैं। इसके पीछे कई वजहें हैं। इनमें ट्रंप के फैसले, अमेरिका का बढ़ता कर्ज, मिडिल ईस्ट देशों के साथ पुराने समझौते टूटना और चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के फैसलों ने डॉलर की स्थिति को और भी कमजोर कर दिया है।

डॉलर की हिस्सेदारी हो रही कम

अमेरिकी डॉलर को किसी समय दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी माना जाता था। लेकिन अब स्थिति बदली हुई नजर आ रही है। दुनिया के विदेशी मुद्रा भंडार (global forex reserves) में डॉलर की हिस्सेदारी कम हो रही है। यह दिखाता है कि डॉलर शायद दुनिया की सबसे प्रमुख करेंसी के तौर पर अपनी जगह खो रहा है।

डॉलर से क्यों उठ रहा भरोसा?

रिपोर्ट में उन कारणों की लिस्ट दी गई है जिनकी वजह से दुनिया डॉलर के अलावा दूसरे विकल्पों की तलाश कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने अपने दोस्तों और दुश्मनों, दोनों पर टैरिफ लगाए। इससे अमेरिका के प्रति नाराजगी बढ़ी। इसके अलावा, अमेरिका पर आरोप है कि वह फेडरल रिजर्व पर 'दादागिरी' करता है। अमेरिका का कर्ज भी लगातार बढ़ रहा है और मिडिल ईस्ट के कई देशों के साथ अमेरिका के पुराने समझौते टूट गए हैं।

कितना घटा डॉलर का हिस्सा?

रिपोर्ट के मुताबिक 2000 के दशक की शुरुआत में ग्लोबल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 70% से ज्यादा हिस्सा डॉलर में था, लेकिन अब यह 60% से भी नीचे चला गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर यूरो क्षेत्र इतना बिखरा हुआ न होता और चीनी वित्तीय प्रणाली इतनी बंद न होती, तो डॉलर के विकल्प और भी आकर्षक होते और इसकी गिरावट और तेज होती।

भारत को कैसे फायदा?

डॉलर के कमजोर होने से भारत को फायदा मिल सकता है। भारत ब्रिक्स देशों में शामिल है। ये ब्रिक्स देश पहले भी अपनी-अपनी करेंसी में व्यापार करने की बात कर चुके हैं। अगर डॉलर में ऐसे ही गिरावट रही तो भारत डॉलर की जगह अपनी करेंसी में व्यापार करना शुरू कर सकता है।

दुनिया का ज्यादातर व्यापार, जिसमें कच्चा तेल जैसी जरूरी चीजें भी शामिल हैं, अमेरिकी डॉलर में ही तय होता है। अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से भारतीय कंपनियों के लिए दूसरे देशों से सामान खरीदना और बेचना आसान हो जाएगा। वहीं विदेशी निवेशक भारतीय शेयर मार्केट में अपना निवेश बढ़ा सकते हैं।0

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.