हार से निराश राहुल ने जीत का श्रेय मेजबानों के अच्छे प्रदर्शन को दिया

Updated on 22-01-2022 06:56 PM

पार्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में भी मिली हार से निराश नजर आये। राहुल ने माना है कि मैच में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा है। इससे सीरीज भी मेजबान टीम ने 2-0 से आने नाम कर ली है।  राहुल के अनुसार अपनी धरती पर मेजबान टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

 इसी कारण उसे जीत मिली है। वहीं भारतीय टीम बीच-बीच में गलतियों कर रही है। जिससे हमें सबक लेना चाहिये। हम उन गलतियों को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं जो हमने अब तक की हैं। किसी भी टीम को जीत के लिए साझेदारी बनानी होती है जो हम नहीं कर पाये। इसके अलावा हमारी गेंदबाजी भी प्रभावी नहीं रही।

राहुल ने कहा कि इस मैच में पिच ऐसी नहीं थी कि कोई टीम आसानी से 280 रन बना ले। इस मामले में मेजबान टीम को जीत का श्रेय जाता है। उन्होंने हमें दिखाया है कि साझेदारी बनाना जीत के लिए जरुरी है। इसी कारण वह हमारे गेंदबाजों पर हावी हो गये। पहले मैच में शिखर धवन और विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह बहुत अच्छी थी और  दूसरे मैच में ऋषभ पंत ने जिस तरह से से बल्लेबाजी की वह भी अच्छा प्रयास था। स्पिनर अच्छा कर रहे हैं साथ ही शद्रुल ठाकुर भी। राहुल ने कहा कि अब हमारा प्रयास तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच जीतना रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.