पाकिस्तान में फ्यूल टैंकर और बस की टक्कर:20 लोगों की मौत

Updated on 17-08-2022 06:59 PM

पाकिस्तान के मुल्तान में मंगलवार को एक पैसेंजर बस और फ्यूल टैंकर की टक्कर हो गई। 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा काफी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुल्तान पंजाब प्रांत के सबसे बड़े शहर लाहौर से 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी और बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी जिसकी वजह से हादसा हुआ।

शवों की पहचान मुश्किल
रेस्क्यू टीम ने कहा- टक्कर के बाद बस और टैंकर दोनों में आग लग गई। पैसेंजर जिंदा जल गए। शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शवों को DNA टेस्ट के बाद परिवार वालों को सौंपा जाएगा। रेस्क्यू और फायर टीम के लिए बचाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घायलों को मुल्तान के निश्तर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने लोगों की मौत पर शोक जताया

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने लोगों की मौत पर शोक जताया। घायलों को बेहतर इलाज देने और प्रशासन से शवों की पहचान कर उनके परिवार को सौंपने का आदेश दिया। साथ ही मरने वालों के परिवार को मदद करने के लिए कहा।

13 अगस्त को भी हुआ था हादसा

पंजाब प्रांत में 13 अगस्त को एक ट्रक और पैसेंजर बस की टक्कर हो गई थी, जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। बाकी घायल हैं। बस में 18 लोग सवार थे। घटनास्थल से ट्रक का ड्राइवर भाग गया था। जब घटना हुई तब इलाके में भारी बारिश हो रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.