चीन में फुजियान बना कोरोना का हॉटस्पॉट

Updated on 13-09-2021 08:28 PM
बीजिंग । चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश के फुजियान प्रांत के पुतियान शहर में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद निवासियों को शहर नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है। कोरोना के सामने आए सभी 20 मामले पुतियान के सबसे बड़ी काउंटी जियानयू में सामने आए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि ताजा प्रकोप कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की वजह से सामने आया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने एक बयान में कहा ‎कि फुजियान में 20 नए मामले, पुतियान में 19 और क्वांझोऊ में एक मामला रजिस्टर किया गया है। इसके साथ ही एक एसिम्प्टोमैटिक (बिना लक्षण वाला) केस कंफर्म केस में तब्दील हुआ है। रविवार को चीन में कोरोना संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज किए गए। कुल मिलाकर चीन में अब तक 95,199 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 4,636 लोगों की मौत हुई हैं। चीन ने डेल्टा वेरिएंट की वजह से आए प्रकोप को जुलाई में संभाल लिया था। ये 2020 में वुहान में सामने आए कलस्टर के बाद सबसे भयानक था। हालांकि, एक बार फिर चीन में नया कलस्टर सामने आया है। 
नए मामले सिंगापुर से पिछले महीने लौटने वाले चीनी नागरिक से जुड़े हुए हैं। कम से कम छह ऐसे केस हैं, जो सीधे तौर पर चीनी नागिरक की वजह से सामने आए हैं। इस व्यक्ति के संपर्क में आए छोटे बच्चों सहित सैकड़ों लोगों आइसोलेट किया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार को दो परिवारों के छह लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें 10 और 12 साल के चीन बच्चे भी शामिल थे। दुनिया में रविवार को कोरोना के 3।73 लाख नए मामले सामने आए। 4।03 लाख संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 5,913 मरीजों की इसके चलते मौत हो गई। बीते दिन सबसे ज्यादा 35,450 मामले अमेरिका में दर्ज किए गए। इसके बाद 31,374 मामलों के साथ भारत दूसरे नंबर पर रहा। वहीं, कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा 788 मौतें रूस में हुईं। दुनिया में अब कोरोना से 22।54 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 20।20 करोड़ मरीजों ने इसे मात दी है, जबकि 46।43 लाख लोगों की कोरोना संक्रमण ने जान ली है। फिलहाल 1।87 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें से 1।03 लाख लोग गंभीर स्थिति में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.