20 साल;12 सीजन; कौन बनेगा करोड़पति कर रहा है एक जोरदार वापसी

Updated on 23-09-2020 12:10 AM

मुंबई : देवियों और सज्जनों, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 12वें सीजन के लिए तैयार हो जाइए! अपनी शानदार सफलता और जबर्दस्त लोकप्रियता के दो दशकों का जश्न मनाते हुए केबीसी ने न सिर्फ भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की धारा बदली, बल्कि इसने ज्ञान की शक्ति को बड़े स्वरूप में भी दिखाया। इस महामारी के बीच यह शो अपने 12वें सीजन में दोगुने संदेश के साथ बड़े और बेहतर स्वरूप में लौटा है, साथ ही सभी प्रतिभागियों और दर्शकों में यह हौसला जगा रहा है कि वे सेटबैक को एक बड़े कमबैक की सीढ़ी मानकर आगे बढ़ें। स्टूडियो नेक्स्ट के निर्माण में बना और सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किया जा रहा कौन बनेगा करोड़पति 28 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जाएगा

केबीसी सीजन 12 के लिए पहली बार किए गए डिजिटल ऑडिशन को मिला जबर्दस्त प्रतिसाद, देशभर के लोगों की उम्मीदों, सपनों और अरमानों को दर्शाता है। एक मंच के रूप में केबीसी ने साल दर साल अपनी क्षमता से आगे जाकर आम आदमी को सबसे आगे रखा और आत्मविश्वास, धैर्य, सहनशीलता, हिम्मत, विश्वास, महत्वाकांक्षा और बुद्धिमानी जैसे इंसानी गुणों का जश्न मनाता रहा।

जहां इस शो का मूल स्वरूप वही रहेगा, वहीं वर्तमान हालात को देखते हुए केबीसी सीजन 12 में कुछ बदलाव किए गए हैं। कोविड-19 को लेकर दिए गए शासकीय दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार, केबीसी के 20 वर्षों में पहली बार स्टूडियो में दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे। स्टूडियो में मौजूद रहने वाले दर्शक ‘ऑडियंस पोल’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, जिससे हॉट सीट पर बैठे प्रतिभागियों को गेम में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। इस साल ऑडियंस पोल की जगह एक दूसरी लाइफ लाइन वीडियो-ए-फ्रेंड होगी। बाकी की तीन लाइफ लाइंस - 50:50, आस्क द एक्सपर्ट और फ्लिप द क्वेश्चन वैसी ही रहेंगी। हॉट सीट के लिए प्रतियोगिता करने वाले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के कंटेस्टेंट्स की संख्या भी 10 से घटाकर 8 कर दी गई है।

शो देख रहे दर्शक भी सोनी लिव ऐप पर केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए 28 सितंबर से इस गेम शो में हिस्सा लेकर इस रोमांच का मजा ले सकते हैं और हॉट सीट पर बैठे प्रतिभागियों के साथ-साथ अपने ज्ञान की शक्ति भी परख सकते हैं।

केबीसी का 12वां सीजन वेदंतु और टाटा साल्ट द्वारा को-पावर्ड है। इसके एसोसिएट स्पॉन्सर्स में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एलआईसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, क्विक-हील, सेंसोडाइन और निसान शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस शो का स्पेशल पार्टनर है। 

देखिए कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन, शुरू हो रहा है 28 सितंबर से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.