करण जौहर के जन्मदिन का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Updated on 03-06-2022 08:28 PM

मुंबई अगले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के जन्मदिन की कई मजेदार वीडियो और शानदार सेल्फी वायरल होती रहीं। वहीं, फैंस की खुशी के लिए फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर और करण जौहर की अच्छी दोस्त फराह खान ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ और अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जो इस बात की झलक देती हैं कि उस शाम बॉलीवुड सितारों ने कैसी मस्ती की। फराह ने अपने सभी मजेदार पलों का वीडियो बनाया है।

झिलमिलाती ब्लैक ड्रेस में फराह खान काफी खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में, वह नाचती हुई स्टाइलिश सेल्फी क्लिक करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए फराह ने करण जौहर को टैग कर कैप्शन में लिखा, “सौभाग्य से ये तस्वीरें मुझे याद दिलाने के लिए हैं कि करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में मैंने क्या किया।पार्टी की तस्वीरों से फैन पेजों की बाढ़ गई। इससे पहले फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर करण जौहर का वार्डरॉब दिखाया था। इस वीडियो में फराह ने करण के जूते-कपड़ों का अंबार दिखाया था और कहा- ‘ माय गॉड एक पूरा रूम सिर्फ करण के कपड़ों और जूतों से ही सजा हुआ है, जिसे देखकर फैंस का भी सिर चकरा गया।

अपने जन्मदिन के अवसर पर, करण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह घोषणा की थी कि वह अगले साल एक एक्शन फिल्म लेकर रहे हैं। इसके अलावा, निर्देशक वर्तमान मेंरॉकी और रानी की प्रेम कहानीपर भी काम कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मालूम हो कि फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने पिछले हफ्ते अपना 50वां जन्मदिन मनाया।

 इस मौके को खास बनाने में करण ने कोई कसर नहीं छोड़ी। करण ने मुंबई के यश राज स्टूडियो में एक भव्य जन्मदिन की पार्टी रखी। स्टार स्टडेड रेड कार्पेट इवेंट में फराह खान, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, काजोल, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सहित फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय सेलेब्स ने शिरकत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.