धोनी के बिना अकेले पड़े गायकवाड़! किसके ऊपर फाड़ा हार का बिल? कहा- आज इनका दिन ही नहीं था

Updated on 31-03-2026 11:37 AM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। वैभव ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स 128 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी थी। इस मैच के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ा बयान दिया।

गायकवाड़ ने बल्लेबाजों पर निकाला गुस्सा?

रुतुराज गायकवाड़ ने सीएसके की हार का सारा बिल बल्लेबाजों पर फाड़ा। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'सच कहूं तो ज्यादा परेशान नहीं हूं। मुझे शुरुआत में परिस्थितियां वाकई मुश्किल लगीं खासकर जोफ्रा और बर्गर का सामना करते समय। उन्होंने बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी की और उसके बाद भी मीडियम पेसर के लिए थोड़ी मुश्किल थी। स्पिनरों को भी मदद मिल रही थी। हां, बल्लेबाजी में हम बेहतर कर सकते थे मैच को अंत तक ले जा सकते थे अच्छी बल्लेबाजी दिखा सकते थे शायद 150-160 रन तक भी ले जा सकते थे।'

आज का दिन बहुत मुश्किल था- गायकवाड़

'लेकिन आजकल अच्छा स्कोर क्या होता है यह कोई नहीं जानता इसलिए बस खेलते रहना पड़ता है। मुझे लगता है कि आज का दिन थोड़ा मुश्किल था। इसलिए मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं। (क्या आप टीम के तौर पर दोबारा आकलन करते हैं?) बस इसे भूलकर आगे बढ़ो। तीन दिन बाद हमारा एक और मैच है। यह सुनिश्चित करना है कि सभी खिलाड़ी अच्छे मूड में हों। एक अच्छी बात यह है कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। तो शायद सभी के लिए थोड़ी घबराहट भरी शुरुआत रही होगी लेकिन एक मैच खेलकर शुरुआत करना अच्छा है और कई गलतियों के साथ शुरुआत करना भी अच्छा है।'

आज बल्लेबाजों का दिन नहीं था

उन्होंने कहा, 'मैं हर मैच में अंत तक खेलने का पक्का समर्थक नहीं हूं। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के साथ आप कभी नहीं जान सकते कि अच्छा स्कोर क्या होगा और औसत स्कोर क्या होगा। इसलिए जब आप 150, 160 या 170 रनों का बचाव कर रहे होते हैं तो अक्सर ऐसा नहीं होता कि मैच 20वें ओवर तक रोमांचक हो जाए। इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के लिए बस खुद पर और अपने खेल पर भरोसा रखना जरूरी है। अगर आपके एरिया में गेंद आ रही है तो बस उसका फायदा उठाएं। आज तो बात नहीं बनी लेकिन हम बल्लेबाजी में बेहतर कर सकते हैं। आपको बस सकारात्मक रहना होगा खासकर जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हों। अगर परिस्थितियां अनुकूल हों तो आप कभी नहीं जानते, वही बल्लेबाजी लाइन-अप अच्छा स्कोर बना सकती है।'

राजस्थान रॉयल्स की बड़ी जीत

वहीं यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़कर जीत की मजबूत नींव रखी। इस साझेदारी में वैभव ज्यादा मुखर रहे। वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक बेहतरीन कैच लेकर वैभव की पारी का अंत किया। यशस्वी जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ 24 रन की साझेदारी की। जुरेल 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.