गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना लगभग तय:दावा- जल्द होगी घोषणा, यह पद लिया तो KKR की मेंटरशिप छोड़नी होगी

Updated on 29-05-2024 01:27 PM

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर का भारतीय टीम का हेड कोच बनना लगभग तय हो गया है। IPL की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए बताया कि गंभीर का कोच बनना लगभग तय है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी है। BCCI के नियमों के मुताबिक- अगर गंभीर टीम के हेड कोच बनते हैं, तो उन्हें KKR की मेंटरशिप छोड़नी पड़ेगी।

सोमवार (27 मई) को कोच पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख थी। संभावना जताई जा रही है कि गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राहुल द्रविड़ फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं। उनका कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा।

2027 तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नए हेड कोच का सिलेक्शन हो जाएगा। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं।

गंभीर की मेंटरशिप में KKR चैंपियन बनी
कोलकाता की टीम IPL 2024 की चैंपियन बनी। गंभीर इस सीजन कोलकाता के मेंटर की भूमिका में थे। रविवार को खेले गए फाइनल मैच के बाद गंभीर जय शाह से मिलने पहुंचे, जिससे उनके भारत के हेड कोच बनने की अटकलें तेज हो गई थीं।

गंभीर ने बतौर प्लेयर 2 वर्ल्ड कप और कप्तानी में 2 IPL जीते, कोचिंग का अनुभव नहीं
42 साल के गंभीर को इंटरनेशनल या डोमेस्टिक लेवल पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। वे दो IPL फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के इंचार्ज रहे हैं। IPL 2022 और 2023 में वे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर थे। वहीं। 2024 सीजन में KKR के साथ जुड़े। गंभीर ने LSG में रहते पहले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं, इस सीजन KKR खिताब जीत चुकी है।

गंभीर बतौर खिलाड़ी 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2011 से 2017 तक सात IPL सीजन के लिए KKR की कप्तानी की। उन्होंने पांच बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई किया। बतौर कप्तान उन्होंने साल 2012 और 2014 में दो खिताब जीते।

2021 में हेड कोच बने थे द्रविड़
BCCI ने राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया। तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया की एकमात्र कामयाबी 2023 में एशिया कप के रूप में आई। भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.