गंभीर बोले- टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात:बोले- इससे बड़ा मोमेंट क्या हो सकता है

Updated on 03-06-2024 02:26 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL चैंपियन बनाने वाले मेंटोर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का कोच बनने के सवाल पर हां में जवाब दिया है। गौतम गंभीर ने कहा कि टीम इंडिया का कोच बनना उनके लिए सम्मान की बात है।

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गंभीर ने रविवार को अबुधाबी के एक निजी प्रोग्राम में बच्चे के सवाल पर यह जवाब दिया। बच्चे ने पूछा था कि क्या आप टीम इंडिया के कोच बनना चाहते हैं।

टीम से जुड़ना यानी 140 करोड़ इंडियंस से जुड़ना- गंभीर

बच्चे ने गंभीर से पूछा था कि क्या आप भारतीय टीम का कोच बनना चाहते हैं, आप वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की मदद कैसे कर सकते हैं?

गंभीर ने कहा, “ मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा। अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। जब आप भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते है तो आप दुनिया भर में 140 करोड़ से ज्यादा भारतीयों की नजर में रहते हैं। इससे बड़ा मोमेंट किसी के लिए और क्या हो सकता है।

ये मैं नहीं हूं, जो भारत को वर्ल्ड कप जीतने में मदद करेगा, यह 140 करोड़ भारतीय हैं, जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम अपनी पूरी मेहनत से खेलना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा। इसमें सबसे जरूरी बात खेलते समय आपका निडर होना है।”

गंभीर की मेंटरशिप में KKR चैंपियन बनी: कोलकाता की टीम IPL 2024 की चैंपियन बनी। गंभीर इस सीजन कोलकाता के मेंटर की भूमिका में थे।

गंभीर 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2011 से 2017 तक सात IPL सीजन के लिए KKR की कप्तानी की। उन्होंने पांच बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई किया। बतौर कप्तान उन्होंने साल 2012 और 2014 में दो खिताब जीते।

गंभीर और द्रविड़

​​​​​​​द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया की एकमात्र कामयाबी 2023 में एशिया कप के रूप में आई। भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

गंभीर दो IPL फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के इंचार्ज रहे हैं। IPL 2022 और 2023 में वे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटोर थे। वहीं 2024 सीजन में KKR के साथ जुड़े। गंभीर ने LSG में रहते पहले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं, इस सीजन KKR खिताब जीत चुकी है।

टीम इंडिया की कोचिंग से जुड़ी 4 बातें

1. आईपीएल के समय से गंभीर के साथ कई नामों की चर्चा

गौतम गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने के कयास आईपीएल के समय से ही लगाए जा रहे हैं। गंभीर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, जस्टिन लैंगर और स्टीफन फ्लेमिंग के भी इंडियन कोच बनने की चर्चा थी।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने बताया कि गंभीर का कोच बनना लगभग तय है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। BCCI के नियमों के मुताबिक अगर गंभीर टीम के हेड कोच बनते हैं, तो उन्हें KKR की मेंटरशिप छोड़नी पड़ेगी।

2. कोच की पोजिशन के लिए एप्लीकेशन की डेट निकली

राहुल द्रविड़ फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं। उनका कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। 27 मई इस पोजिशन के लिए एप्लीकेशन देने की आखिरी तारीख थी। संभावना जताई जा रही है कि गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

3. नए कोच का कार्यकाल 2027 तक रहेगा
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नए हेड कोच का सिलेक्शन हो जाएगा। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं।

4. द्रविड़ 2021 में हेड कोच बने थे

BCCI ने राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया। तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.