गेम्स24x7 ने हाई-फ्लायर पवन सेहरावत को माय11सर्किल का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया

Updated on 29-11-2023 10:28 PM

नई दिल्ली : भारत की अग्रणी ऑनलाइन स्किल गेमिंग कंपनी गेम्स24x7 ने भारतीय कबड्डी के प्रतिष्ठित खिलाड़ी पवन सेहरावत को अपने लोकप्रिय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म माय11सर्किल का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। हाई-फ्लायर पवन सेहरावत ब्रांड के नए कैंपेन 'अब माय11सर्किल बनेगा कबड्डी का नया मैदान' में नजर आएंगे, जो आगामी प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के उत्साह को बढ़ाएगा।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की शुरुआत 2 दिसंबर, 2023 से होगी और यह 21 फरवरी, 2024 तक चलेगा। प्रतिभाशाली खिलाड़ी पवन सेहरावत के साथ गेम्स24x7 का यह गठजोड़ कबड्डी के दीवानों के साथ प्लेटफॉर्म के जुड़ाव को और मजबूती देगा। अपने लोकप्रिय एंबेसडर और एंगेजिंग इनीशिएटिव के साथ नया कैंपेन 'अब माय11सर्किल बनेगा कबड्डी का नया मैदान' न केवल लोगों का मनोरंजन करेगा, बल्कि इससे प्लेटफॉर्म की पहुंच बढ़ेगी और यह एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित होगा, जहां देशभर के खेल के दीवानों की हर पसंद की झलक दिखेगी। इस कैंपेन के तहत प्रशंसकों को रोजाना एक एसयूवी जीतने का मौका मिलेगा, साथ ही उनके गेमिंग एक्सीपीरियंस का रोमांच भी बढ़ेगा।

इस गठजोड़ को लेकर गेम्स24x7के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – ब्रांड एंड मार्केटिंग स्ट्रेटजी अविक कानूनगो ने कहा, 'कबड्डी हमारी भारतीय विरासत की जड़ों से जुड़ा खेल है और एक सांस्कृतिक पहचान के रूप में हमारे दिलों में इसकी जगह है। इस स्वदेशी खेल में हमारी परंपराओं और लचीलेपन की झलक दिखती है। हमारे नए कैंपेन के चेहरे के रूप में माय11सर्किल से पवन सेहरावत के जुड़ने से हम न केवल उनके शानदार प्रदर्शन का आनंद ले सकेंगे, बल्कि यह कबड्डी की भावना का भी सम्मान होगा। इस साझेदारी के माध्यम से हम इस शानदार खेल के प्रति लोगों के प्रेम को कई गुना बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। यहां देशभर के कबड्डी के दीवानों के उत्साह को प्रदर्शित करता हुआ गेमिंग अनुभव मिलेगा।'

प्रो कबड्डी लीग स्किल और स्ट्रेटजी का उत्सव है तथा माय11सर्किल पर प्रशंसकों को अनूठे तरीके से इस उत्साह का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। ब्रांड का नया कैंपेन शुरू होते ही प्रतिभागी ऐसे शानदार अनुभव से गुजरेंगे, जिसमें न केवल कबड्डी का उत्साह होगा, बल्कि इस खेल को लेकर उनके जोश एवं उनकी प्रतिभा के लिए उन्हें रिवार्ड भी मिलेगा।

इस साझेदारी को लेकर पवन सेहरावत ने कहा, 'खेलों की दुनिया में प्रशंसकों के जुड़ने के तरीके को नई परिभाषा देने वाले प्लेटफॉर्म माय11सर्किल के साथ जुड़ने को लेकर मैं उत्साहित हूं। कबड्डी का लाखों भारतीयों के दिलों में खास स्थान है और साथ मिलकर हमारा उद्देश्य इसे ज्यादा रोमांचक बनाना और आसानी से इसे लोगों की पहुंच में लाना है।'

प्रो कबड्डी लीग में लगातार दूसरे साल पवन सेहरावत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। सीजन 10 के लिए तेलुगु टाइटन्स ने उन्हें खरीदा है। वह जबर्दस्त रेडर हैं और प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में सर्वाधिक 39 रेड पॉइंट का रिकॉर्ड उनके नाम है। लीग का काउंटडाउन शुरू हो गया है और माय11सर्किल एवं पवन सेहरावत कबड्डी के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं। प्रशंसकों को एक्साइटमेंट, स्किल और रिवार्ड से भरपूर यादगार सीजन मिलेगा।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के ओपनिंग डे की शाम से माय11सर्किल पर कैंपेन को लॉन्च किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.