खुले स्थान में खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Updated on 18-09-2021 11:23 PM

बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा निमिषा पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर संपत्ति संबंधी अपराधियों पर अंकुश लगाने संबंधी निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है जिस के परिपालन में कार्य करते हुए सरकंडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ऐसे गिरोह को पकड़ा गया है जो बिलासपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में खड़े हुए वाहनों के बैटरी चोरी करने का काम करते थे दिनांक 17 सितंबर 19 को थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना सरकंडा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ की प्रभात चौक चिंगराजपारा निवासी दीपक केवट चोरी की बैटरी बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर सरकंडा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दीपक केवट को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपने साथी अजय वर्मा निवासी चकरभाठा तथा वेद प्रकाश साहू निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से वाहनों की बैटरी चोरी करना स्वीकार किया दीपक केवट के साथी अजय वर्मा एवं वेद प्रकाश साहू को भी पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किए आरोपियों के पास से कुल 5 नग वाहन की बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की प्लैटिना मोटरसाइकिल जप्त किया गया है जप्त बैटरी की कीमत करीब ?58000 है नाम आरोपी दीपक केवट पिता दिलीप केवट उम्र 19 वर्ष निवासी प्रभात चौक सरकंडा, अजय वर्मा उर्फ भानु प्रताप निवासी वर्मा मोहल्ला चकरभाठावेद प्रकाश साहू पिता संतोष साहू 19 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा सरकंडा संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक परिवेश तिवारी, सहा उप निरी हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, धीरेंद्र ध्रुव, विवेक राय, सत्य प्रकाश , प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, लगन खंडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.