अभिषेक की सफलतम फिल्म साबित होगी गंगा राम चौधरी

Updated on 02-04-2022 04:20 PM

मुंबई  ओटीटी प्लेटफार्म पर अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर की दसवीं का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद यह साफ नजर रहा है कि अभिषेक बच्चन की यह एक और सफलतम फिल्म साबित होने जा रही है।

 ट्रेलर के बाद दर्शक अब 7 अप्रेल को इंतजार कर रहे हैं जिस दिन फिल्म दो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगी। दसवीं एक सामाजिक कॉमेडी है, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है।

ट्रेलर की शुरुआत अभिषेक बच्चन को एक मुख्यमंत्री गंगा राम चौधरी के रूप में पेश किए जाने से होती है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में, उनकी पत्नी, निम्रत कौर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालती हैं।

यामी गौतम एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं जो झलक ट्रेलर में उनकी दिखाई गई है उसे देखकर कहा जा सकता है उनका अभिनय अपने साथी सितारों पर भारी पडऩे वाला है। 2 मिनट 37 सेकेंड के ट्रेलर में अभिषेक के जेल के सफर को दिखाया गया है और बताया गया है कि कैसे उसने अपने एक सपने को पूरा करने का फैसला किया: 10वीं कक्षा खत्म करने का।

 दसवीं एक अशिक्षित राजनेता के जीवन पर आधारित है, जिसका नाम गंगा राम चौधरी है, जो जेल से अपनी 10वीं की परीक्षा देना चाहता है। गंगा राम चौधरी के अपने चरित्र का परिचय देते हुए, जहां उन्हें हरे रंग की पगड़ी पहने और देसी लुक में देखा जा सकता है, अभिषेक ने लिखा, चौधराहट की पगड़ी अपनी शान है, गंगा राम चौधरी हमारा नाम है। कल रहे हैं आप सब से मिलने ट्रेलर के साथ।   वहीं दूसरी ओर इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि यह गत वर्ष ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हुई हुमा कुरैशी की फिल्म महारानी की नकल नजर रही है।

गौरतलब है कि गत वर्ष ओटीटी पर हुमा कुरैशी की फिल्म महारानी का प्रदर्शन हुआ था जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के राजनीतिक उठापटक पर आधारित थी। अभिषेक बच्चन की दसवीं का कथानक भी कमोबेश कुछ वैसा ही है।

बता दें कि ओटीटी प्लेटफार्म ने बॉलीवुड के कई असफल सितारों को सफलता का स्वाद चखाया है। ऐसे ही सितारों में शामिल रहे हैं अभिषेक बच्चन जो बड़े परदे पर तो कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त नहीं कर पाए हैं लेकिन आजकल वो ओटीटी पर जरूर दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफल हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.