नीदरलैंड्स में पहली बार गूंजे गणगौर के गीत माहेश्वरी समाज ने द हेग में रचा सांस्कृतिक उत्सव

Updated on 24-03-2026 03:41 PM

विदेश की धरती पर भारतीय संस्कृति का सुंदर और जीवंत स्वरूप उस समय देखने को मिला, जब माहेश्वरी नीदरलैंड्स ने पहली बार द हेग स्थित आर्य समाज मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ गणगौर महोत्सव का आयोजन किया। करीब 50 माहेश्वरी परिवारों ने राजस्थान की लोक परंपरा, आस्था और पारिवारिक एकता का मनोहारी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक गणगौर शोभायात्रा रही, जिसमें समाजजनों ने राजस्थानी गीतों और नृत्य करते हुए वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, लोकधुनों और सामूहिक सहभागिता ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, मानो राजस्थान की संस्कृति नीदरलैंड्स की धरती पर उतर आई हो।

शोभायात्रा के बाद बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें भारतीय संस्कार और परंपरा की झलक दिखाई दी। महिलाओं के पारंपरिक नृत्यों ने कार्यक्रम में उल्लास और रंग भर दिए। इसके साथ ही सभी ने मिलकर पारंपरिक तंबोला खेल का भी आनंद लिया।

माहेश्वरी समाज द्वारा नीदरलैंड्स में पहली बार गणगौर उत्सव इस स्तर पर मनाया गया, जिसे भारत की अग्रणी प्लास्टिक निर्माता कंपनी सुप्रीम इंडस्ट्रीज ने प्रायोजित किया। इस अवसर पर सुप्रीम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक श्री महावीर प्रसाद जी तापड़िया ने कहा कि विदेश में रहकर भी माहेश्वरी समाज द्वारा गणगौर जैसे पारंपरिक उत्सवों का संरक्षण और आयोजन करना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजन समिति में संजय - निधि चांडक, हरीश- श्रीकांता मुंधड़ा, सुमित - मेघा माहेश्वरी, कोमल – आनंद लाहोटी तथा नितिशा - राम माहेश्वरी की विशेष भूमिका रही। समिति ने सभी स्वयंसेवकों, प्रतिभागियों और उपस्थित परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह पहला गणगौर उत्सव यादगार और सफल बन सका ।

माहेश्वरी नीदरलैंड्स का यह प्रयास न केवल परंपराओं के संरक्षण का उदाहरण बना, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि भारतीय संस्कार और उत्सव सीमाओं के मोहताज नहीं होते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.