‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज

Updated on 06-02-2022 05:06 PM

मुंबई   बालीवुड की फिल्मगंगूबाई काठियावाड़ीका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।आलिया भट्ट जहां एक दबंग किरदार में हैं तो वहीं अजय देवगन भी माफिया डॉन के रोल में हैं।आलिया की एक्टिंग का एक नया आयाम दर्शकों को देखने को मिलेगा।एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है।

 संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में भी महिला किरदार का बेमिसाल अंदाज देखने को मिलने वाला है, इसकी झलक ट्रेलर से मिल गई है। फिल्मगंगूबाई काठियावाड़ीमें  गंगूबाई का रोल प्ले कर रही आलिया भट्ट को एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है जो बाद में मुंबई में एक सशक्त महिला के रूप में उभरती है जो समाज सेवा का काम करती है।संजय ने अपनी दूसरी फिल्मों की तरह आलिया के किरदार को जबरदस्त अंदाज में पेश किया है।ट्रेलर में आलिया का अंदाज  देख  आप भी वाह-वाह कर उठंगे।वहीं अजय देवगन मुंबई के माफिया डॉन रहे करीम लाला का रोल प्ले किया है.‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।सेक्स वर्कर से माफिया डॉन बनी आलिया का पोस्टर भी भंसाली प्रोडक्शन ने रिलीज किया था।जिसमें सफेद रंग के लिबास में आलिया का अंदाज दर्शकों को पसंद आएगा

गंगूबाई काठियावाड़ीफिल्म में अजय देवगन एक माफिया डॉन की भूमिका में हैं, जिन्हें गंगूबाई से प्यार हो जाता है।जब गंगूबाई उन्हें ट्रेड करना सिखाती हैं।इस फिल्म से अजय और संजय लीला भंसाली की जोड़ी पूरे 22 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है।उन्हें आखिरी बार साथ फिल्महम दिल दे चुके सनममें देखा गया था। आलिया भट्ट जिस किरदार गंगूबाई को फिल्म में निभा रही हैं, वह 1960 के दशक के दौरान मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे दबंग महिला में से एक थी।पहली बार डॉन के रोल में आलिया को देखने के लिए फैंस बेकरार हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.