आईसीसी क्रिकेट समिति के नये चेयरमैन बने गांगुली

Updated on 18-11-2021 12:24 AM

दुबई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरूष क्रिकेट समिति के नये चेयरमैन बने हैं। आईसीसी के अनुसार गांगुली को अनिल कुंबले की जगह चेयरमैन बनाया गया है। कुंबले पिछले तीन बार से इस पद पर थे। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि मुझे आईसीसी पुरूष क्रिकेट समिति के चेयरमैन पद पर गांगुली का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के तौर पर और फिर बेहतरीन प्रशासक के रूप में उनके अनुभवों से लाभ होगा। मैं कुंबले का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं उन्होंने अपने पिछले नौ साल के कार्यकाल में जिस प्रकार के अहम फैसले लिए हैं उससे खेल और बेहतर हुआ है। कुंबले ने अपने कार्यकाल के दौरान  डीआरएस का नियमित और निरंतर इस्तेमाल करने के साथ ही संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन से निपटने के लिए मजबूत प्रक्रिया अपनायी थी।

आईसीसी ने साथ ही महिला क्रिकेट के लिए प्रथम श्रेणी दर्जा और लिस्ट क्वालीफिकेशन को लागू किसे जाने को मंजूरी दी है। साथ ही कहा कि आने वाले समय में आईसीसी महिला समिति को आईसीसी महिला क्रिकेट समिति के रूप में जाना जाएगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव को आईसीसी महिला समिति में नियुक्त किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.