नई आईपीएल टीम को लेकर हितों के टकराव मामले में फंसे गांगुली

Updated on 27-10-2021 09:58 PM

 मुम्बई   भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली नई आईपीएल टीम को लेकर हितों के टकराव मामले में फंसते नजर रहे हैं। नई आईपीएल टीम आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड के साथ साझेदारी वाली इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फुटबॉल टीम के साथ गांगुली जुड़े हैं, जिसके कारण विवादा उठा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसएल के फुटबॉल क्लब एटीके मोहन बागान की आधिकारिक वेबसाइट पर गांगुली को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सदस्य बताया गया है, जिसके चेयरमैन गोयनका हैं। वेबसाइट पर लिखा है, ‘एटीके मोहन बागान का मालिकाना हक कोलकाता गेम्स एंड स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है, इसमें गांगुली, कारोबारी हर्षवर्धन नियोतिया, संजीव गोयनका और उत्सव पारेख शामिल हैं।इस मामले में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि ये स्पष्ट तौर पर हितों के टकराव का मामला है। सदस्य ने कहा, ‘गांगुली बोर्ड अध्यक्ष हैं और उन्हें ये समझना चाहिए. ये पहली बार नहीं है, जब वे ऐसे सवालों में फंसे हैं।

वहीं गांगुली के साथ अपने जुड़ाव के चलते हितों के टकराव से जुड़े सवाल पर गोयनका ने कहा, ‘मुझे लगता है वह (गांगुली) पूरी तरह मोहन बागान से हटने वाले हैं।इस पर जब पूछा गया कि ये कब होगा तो उन्होंने कहा कि ये आज ही हो जाएगा. हालांकि बाद में गोयनका ने कहा, ‘ये गांगुली के ऊपर है कि वे कब फैसला लेते हैं।हालांकि  गांगुली की ओर से मंगलवार की रात तक एटीके मोहन बागान के साथ अपने जुड़ाव के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। अगर गांगुली फुटबॉल क्लब से अपना जुड़ाव खत्म भी कर लेते हैं, तब भी आईपीएल टीमों की नीलामी प्रक्रिया में बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं। इस तर्क पर कि फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाने वाले फुटबॉल एसोशिएसन के साथ उनका जुड़ाव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.