गांगुली कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती

Updated on 28-12-2021 09:55 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित हुए हैं। बीसीसीआई के अनुसार  गांगुली को जांच में पॉजिटिव पाया गया है। उनकी सोमवार को कोविड-19 के लिए जांच हुई थी जिसमें उन्हें संक्रमित पाया गया है। अब तक की जानकारी के अनसार गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांगुली के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी सेहत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। गांगुली को मेडिकल टीम ने होम आइसोलेशन की जगह अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी कयोंकि इस साल की शुरुआत में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके कारण दो बार उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। उनके हृदय में दो कृत्रिम नली (स्टेंट्स) भी लगाए गए हैं। इसको देखते हुए डॉक्टर किसी प्रकार का खतरा मौल नहीं लेना चाहते हैं। गांगुली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान भी रहे हैं। क्रिकेट में एक प्रशासक और कोच के तौर पर भी वह सफल रहे हैं। उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.