गणपति बप्पा का ‘बाल शिव‘ के सेट पर हुआ आगमन

Updated on 02-09-2022 01:07 AM

भोपाल :  गणेश चतुर्थी भारत का एक सबसे भव्य उत्सव है और इसकी शुरूआत हो चुकी है। गणेश महोत्सव के अवसर पर एण्डटीवी के शो ‘बाल शिव‘ के कलाकारों एवं तकनीशियनों ने सेट पर बप्पा का स्वागत करके खुशी मनाई। बप्पा के आगमन से बेहद उत्साहित आन तिवारी, जोकि बाल शिव का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, ‘भगवान शिव का भक्त होने के अलावा, मैं गणपति बप्पा को भी बहुत प्यार करता हूं और उसे पसंद करता हूं। मैं गणेश चतुर्थी के दौरान हमेशा से बहुत उत्साहित रहता हूं और ढोल पर डांस करके गणपति बप्पा का स्वागत करना चाहता था एवं मेरी ये ख्वाहिश आखिरकार पूरी हो गई है। मुझे सभी को प्रसाद बांटने में मजा आता है, इसलिये जैसे ही आरती पूरी होती है, मैं प्रसाद की प्लेट पर टूट पड़ता हूं और हर किसी को प्रसाद बांटता हूं। मुझे सारे त्योहार पसंद हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार है। गणपति बप्पा मोरया।‘‘

मौली गांगुली, जोकि एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ में महासती अनुसुइया का किरदार निभा रही हैं, ‘‘सबके दुलारे गणपति बप्पा का हमारे सेट पर आना बहुत अच्छी बात है। हम कलाकारों के लिये सेट हमारा दूसरा घर होता है और इस बार सेट पर बप्पा के आने से यह गणेश चतुर्थी और भी ज्यादा खास हो गई है। बप्पा के आने से हमारे सेट पर सभी लोगों का जोश देखने लायक है। आन सबसे ज्यादा खुश है और आरती के दौरान ढोल पर नाचने का मजा ले रहा है। हम सभी ने तय कर लिया है कि अगले सात दिन हम क्या पहनेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्रू का हर सदस्य बप्पा को भोग लगाने के लिये अपने घरों से मोदक बनाकर लेकर आयेगा। हमने सुबह और शाम को पूजा एवं आरती करने की सोची है, जिससे हमें इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाने और बप्पा का आशीर्वाद पाने का मौका मिल रहा है।‘‘ शिव्या पठानिया, जोकि एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ में देवी पार्वती का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, ‘‘हम पिछले दो सप्ताह से बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। और अब उनके पधारने के बाद, हम उनकी इस सौभाग्यशाली उपस्थिति का आनंद उठा रहे हैं। सेट पर माहौल आनंददायक हो गया है और उनके आगमन के बाद एक खास किस्म का जोश देखने को मिल रहा है। मैं गणपति बप्पा से प्रार्थना करती हूं कि वे हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें।‘‘ देखिये ‘बाल शिव‘, हर सोमवार से शुक्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर! 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.