आने वाले दिनों में पाकिस्तान पर गहरा सकता हैं गैस संकट

Updated on 17-12-2021 09:09 PM

इस्लामाबाद। आर्थिक मंदी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे पाकिस्तान पर गैस संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने देश में गैस संकट की चेतावनी दी है।फवाद चौधरी ने कहा है कि आने वाले सालों में पास्किस्तान के पास कोई गैस नहीं होगी। पिछले दो सालों से देश में हर साल गैस में 9 फीसदी की कमी हो रही है।

फवाद चौधरी ने कहा है कि बड़े शहरों में 23 फीसदी लोगों को रियायती दरों पर गैस उपलब्ध है और इसका बोझ देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर लोग वहन कर रहे हैं, जो एलपीजी, कोयले और अन्य साधनों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा है कि बड़े शहरों में सस्ती दरों पर गैस मिलने वाले लोगों को अब अपनी आदतें बदल लेनी चाहिए। ऐसा अब और अधिक समय तक जारी नहीं रहेगी।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सभी को समान आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार को अपनी गैस प्रणाली का पुनर्गठन करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान गैस के भंडार में कमी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेट्रोलियम डिवीजन को लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजना तैयार करने का आदेश दिया है।

फेडरल कैबिनेट ने पेट्रोलियम डिवीजन को गैस भंडार में कमी दर का पता लगाने के लिए भी कहा है। पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में कहा था कि आने वाले सालों में किसी भी बड़ी खोज के अभाव में गैस भंडार पूरी तरह से खत्म होगा।इसतरह के हालत में आयात वाले गैस पर निर्भरता बढ़ जाएगी।इस लेकर पेट्रोलियम डिवीजन नए एलएनजी टर्मिनलों की स्थापना के साथ-साथ उत्तर-दक्षिण गैस पाइपलाइन के निर्माण में मदद कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.