जॉर्जिया के रेस्तरां में गैस रिसाव, 11 भारतीयों की मौत:कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से दम घुटा, एक ही रूम में सो रहे थे

Updated on 17-12-2024 03:51 PM

जॉर्जिया के गुडौरी के एक रेस्तरां में 11 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई। 12वां शख्स जॉर्जिया का ही है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी रेस्तरां के दूसरे फ्लोर की एक कमरे में सो रहे थे। तभी कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से इनका दम घुट गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में उनके शरीर पर हिंसा या चोट के कोई निशान नहीं मिले। जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में स्थित भारतीय दूतावास इस घटना पर दुख जताया है। दूतावास ने कहा, 'हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि शवों को जल्द भारत भेजा जा सके।'

जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। CNN के मुताबिक, कर्मचारियों के बिस्तर के पास एक जनरेटर पाया गया था और शायद बिजली कट जाने के बाद इसे चालू किया गया था। इससे गैस रिलीज हुई। मरने वालों की पहचान अभी जारी नहीं की गई है।

गुडौरी में अभी रात के समय में तापमान माइनस 15 डिग्री तक चला जाता है। बिना हीटर के सहारे यहां रात गुजारना जानलेवा हो सकता है। इसी वजह से यहां रहने वाले लोग कमरे में गर्मी की व्यवस्था करते हैं।

गुडौरी रूसी सीमा के नजदीक काकेशस पर्वतमाला के पास है। यह देश का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा स्की रिसॉर्ट है। यहां ज्यादातर यूरोपीय पर्यटक आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 3 लाख से ज्यादा लोग यहां स्कीइंग के लिए पहुंचे थे।

गुडौरी रिसॉर्ट 7,200 फीट (2,195 मीटर) की ऊंचाई पर है। यहां 56 किमी तक स्कीइंग की जा सकती है। यहां 10,750 फीट (3,277 मीटर) की चोटी से स्कीइंग शुरू की जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.