गौरव कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया को किया रोस्ट, बोले- जल्दी माफी मांग ली, थोड़ा रुक जाता, वकील को पैसे दे देता
Updated on
18-02-2025 02:26 PM
रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अश्लील कमेंट किया, तो देशभर में बवाल मच गया। यूट्यूबर के खिलाफ कई एफआईआर और शिकायतें दर्ज की गईं। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। बयान पर बवाल होने पर रणवीर अल्लाहबादिया ने माफी मांग ली, पर उनका बयान कुछ कॉमेडियंस के लिए मसाला बन गया। कॉमेडियन गौरव कपूर ने तो रणवीर अल्लाहबादिया के इस मुद्दे पर पूरा रोस्ट ही तैयार कर दिया और माफी मांगने पर तंज कसा।
गौरव कपूर ने बाकायदा एक पूरा सेट तैयार किया और कहा कि पॉडकास्टर ने कुछ ज्यादा ही जल्दी माफी मांग ली। अपने कॉमिक एक्ट के जरिए गौरव ने रणवीर अल्लाहबादिया के मुद्दे पर कहा, 'आजकल ऑर्गनाइजर्स कॉमेडियंस को बोलते हैं कि सर ये आपकी जिंदगी का आखिरी शो भी हो सकता है। वो बोलता है कि ठीक है मैं परफॉर्म भी ऐसे ही करूंगा। अरे भाई, क्या भसड़ हो गई यार। इतनी बड़ी भसड़ तो है भी नहीं यार। हो गया यार, निकल गया मुंह से यार।'
गौरव कपूर का रणवीर अल्लाहबादिया पर तंज
गौरव कपूर ने फिर रणवीर की माफी पर तंज कसते हुए कहा, 'मुझे गिरे हुए इंसान पे लात मारना अच्छा नहीं लगता, पर एक बार मार देते हैं। वैसे रणवीर जो भाई हैं...12 बजे कॉन्ट्रोवर्सी हुई, 2 बजे माफी मांग ली। 2 घंटे में? इतनी जल्दी तो मैं अपने पापा को सॉरी नहीं बोलता। अबे रुक जा भू** के, वकील को थोड़ा पैसा दे दे। बात कर ले वकील से, समझ ले क्या बोलना है।'
'अंग्रेजों के साथ पैदा होता, तो डंडा पड़ते ही बोलता- साइमन भाई...'
गौरव ने वीडियो में आगे कहा, 'अगर पक्का ये 1947 से पहले पैदा होता ना, अंग्रेजों के साथ, तो मैं बता रहा हूं आपको..एक डंडा पड़ते ही..साइमन साहब, साइमन भाई सॉरी। साइमन भाई माफी चाहता हूं, आपके साथ चल रहा हूं। थोड़ा रुकना था यार। इंतजार कर लेता। इतने बड़े-बड़े कांड हो जाते हैं देश के अंदर, सॉरी किसी के मुंह से एक बार नहीं निकलता। मुंबई वालों की प्रॉब्लम ये है कि शरीफ होते हैं ये लोग। ये अपनी गलती मान लेते हैं। हो गई गलती मान ली। दिल्लीवाला कोई होता ना तो कहता कि मैंने करा ही नहीं, AI है।'
यूजर्स के मजेदार कमेंट, एक बोला- आपदा को अवसर में बदल दिया
गौरव कपूर के इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपदा को अवसर में बदल दिया भाई ने।' एक और कमेंट है, 'दिल्लीवाला होता तो साबित कर देता कि शो के टाइम कहीं और था और फिजिकली प्रेजेंट भी नहीं था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शुक्र है किसी ने माहौल हल्का कर दिया।'
रणवीर अल्लाहबादिया का फोन स्विच-ऑफ, जांच एजेंसियों के संपर्क में नहीं
इसी बीच बताया जा रहा है कि रणवीर अल्लाहबादिया पुलिस और जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर हैं। मुंबई और गुवाहाटी पुलिस यूट्यूबर की तलाश कर रही हैं। गुवाहाटी पुलिस और महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ केस दर्ज किया है, पर उन्होंने अभी तक किसी भी जांच एजेंसी से संपर्क नहीं किया है। रणवीर अल्लाहबादिया को दो समन भेजे जा चुके हैं, पर उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…