फाइटर हैं गौतम गंभीर, सामने आया 12 साल पुराना किस्सा, अश्विन ने 'अगले हेड कोच' के बारे में क्या बता दिया

Updated on 22-06-2024 12:25 PM
चेन्नई: अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को गौतम गंभीर की सराहना करते हुए उन्हें एक उत्कृष्ट ‘फाइटर (हार ना मानने वाला)’ और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि टेस्ट करियर के शुरुआती दिनों में इस सलामी बल्लेबाज ने उनका हौसला बढ़ाया था। गंभीर भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। अश्विन ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला के दौरान गंभीर के साथ अपनी बातचीत को याद किया।

अपनी किताब में किया खुलासा

रविचंद्रन अश्विन ने अपनी किताब 'आई हैव द स्ट्रीट्स - ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी' के लॉन्च के मौके पर कहा, 'मैं अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला खेल रहा था। विश्व कप (2011) से पहले पहले दो वर्षों के दौरान मैं मैदान पर केवल ड्रिंक्स लेकर जाता था। उन्होंने शुरुआत में मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। इससे पहले मेरे राज्य (तमिलनाडु) से बाहर ऐसा नहीं हुआ था।

गंभीर के बारे में गलत समझा जाता है
इस 37 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि गंभीर को उनके स्वभाव के कारण अक्सर गलत समझा जाता रहा है। उन्होंने कहा, 'गौतम गंभीर को बहुत गलत समझा गया है। यह सब धारणा के बारे में है। वह किसी योद्धा की तरह है जिसे हार मानना पसंद नहीं है। हममें से कई लोगों के साथ सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि हम अपने दिमाग में किसी को नायक का दर्जा दे देते हैं और बाकी सभी को भूल जाते हैं। यह एक खेल है, कोई फिल्मी कहानी नहीं। यहां कोई नायक और खलनायक नहीं हैं। गंभीर एक प्रतिस्पर्धी हैं। उनकी जीतने की इच्छा और भूख अविश्वसनीय है। मेरे मन में (उनके लिए) बहुत सम्मान है।'

हेड कोच बनने पर क्या कहा
एक कार्यक्रम में कोच को लेकर पूछे गए सवालों से बचते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि वह इतना आगे नहीं सोच रहे हैं। मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हाल में टीम मेंटोर के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा खिताब दिलाने में मदद की। जब उनसे मुख्य कोच बनने की संभावना के बारे में पूछा गया तो वह चुप्पी साधे रहे। गंभीर ने कहा कि अभी जवाब देना मुश्किल है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.