गौतम गंभीर को दिखाना पड़ेगा केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता! दलीप ट्रॉफी में सुनील शेट्टी के दामाद का फ्लॉप प्रदर्शन

Updated on 07-09-2024 01:49 PM

इंदौर। दलीप ट्रॉफी 2024 शुरू हो गई है। इसमें कई भारतीय प्लेयर्स हैं जो इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। इस टूर्नामेंट के जरिए कुछ खिलाड़ी अपने फॉर्म में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें से एक नाम विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल है।

राहुल कुछ खास नहीं कर पाए। अच्छी शुरुआत के बावजूद पचास रन पूरे किए बिना ही पवेलियन लौट गए। उनका बल्ला लंबे समय से खामोश है और बड़ी पारी का इंतजार कर रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। सुनील शेट्टी के दामाद का खराब फॉर्म उनकी टीम में जगह बनाने में अड़चन पैदा करेगा।


केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाए


दलीप ट्रॉफी में केएल राहुल इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं, जिसके कप्तान शुभमन गिल है। मैच की दूसरी दिन राहुल 23 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे। उम्मीद थी कि अगले दिन वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह 111 गेंदों का सामना कर 37 रन पर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बन गए।


बांग्लादेश सीरीज में जगह पाना होगा मुश्किल


केएल राहुल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने पहली पारी में 86 रन और दूसरी में 22 रन का योगदान दिया था। फिर वो चोटिल होकर बाकी चार मैचों से बाहर हो गए थे।


इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप में मौका नहीं मिला, जबकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी प्रदर्शन खास नहीं था। अब टेस्ट टीम में युवा खिलाड़ी अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के 19 साल के बल्लेबाज मुशीर खान ने इंडिया ए के खिलाफ 181 रन ठोक दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.