गावस्वर ने विराट को गेंद देर से खेलने की सलाह दी

Updated on 08-07-2022 11:38 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार विराट कोहली को जल्दी खेलने के प्रयास में आउट हो रहे हैं। गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड में उन्हें जितना हो सके देर से गेंद को खेलना चाहिये। कोहली पिछले दो साल से शतक नहीं लगा पाये है , ऐसे में उनके फार्म पर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुए पांचवें टेस्ट में 11 और 20 रन बनाये जिसमें भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गावस्कर ने कहा, ‘इंग्लैंड में खेलने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि गेंद को जितना देर से हो, उतना देर से खेलो। साथ ही कहा कि मैंने आंकलन किया है कि कोहली गेंद की स्विंग तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और गेंद को जल्दी खेलने का प्रयास कर रहे थे।'


उन्होंने साथ ही कहा कि कोहली साल 2018 के इंग्लैंड दौरे में सफल रहे थे क्योंकि तब वह गेंद को काफी देर से खेल रहे थे। गावस्कर ने कहा, ‘इसबार वह 2018 की तरह खेलते नहीं दिख रहे जिसमें वह ऑफ स्टंप के पास काफी देर से खेलते हुए दिख रहे थे।' उन्हें लगता है कि कोहली इस नई रणनीति को शायद इसलिए आजमा रहे हैं क्योंकि हाल के वर्षों में उनकी फॉर्म में गिरावट आई है और वह रन नहीं बना पाये हैं। ऐसे समय में खिलाड़ी हर गेंद को खेलने की कोशिश करता है जिससे वह खतरे में पड़ जाता है। इसके अलावा उनका भाग्य भी साथ नहीं दे रहा पर वह जो पहली गलती कर रहे हैं, वह उनकी अंतिम गलती साबित हो रही है।

गावस्कर ने कहा, ‘मुझे लगता कि निश्चित रूप से आप थोड़ी योजना बनाते हो, मन में थोड़ी कल्पना करते हो कि अगले दिन गेंदबाज क्या करेगा। इसलिए आप क्रीज के बाहर रह सकते हो, लेकिन आप बल्लेबाजी में एक पूर्वनिर्धारित योजना के साथ जा रहे हो, जिसका मतलब है कि गेंदबाज को उसी लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करनी होगी, जिसकी आप उम्मीद कर रहे हो पर यह होता नहीं है।' ऐसे में अगर गेंदबाज की लाइन लेंथ अलग हो तो बल्लेबाज मुश्किल में पड़ जाता है। यही कोहली के साथ हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.