गावस्वर ने बताया, भारतीय टीम में ऑल राउंडर की कमी को पूरा कर सकते हैं वेंकटेश अय्यर

Updated on 03-10-2021 07:17 PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर वेंकटेश अय्यर से काफी प्रभावित हैं। गावस्कर के मुताबिक, ‘अय्यर वहां ऑलराउंडर हो सकते हैं, जिसकी भारतीय टीम को तलाश है।अय्यर उस वक्त पर सामने आए हैं, जब भारतीय टीम ऑल राउंडर को लेकर जूझ रही है।हार्दिक पंड्या की चोट ने टीम की परेशानी बढ़ा दी है।वहां अपनी चोट से उबरने का संघर्ष कर रहे हैं।इसके बाद अय्यर इस कमी को पूरी कर सकते हैं। गावस्कर ने केकेआर के वेंकटेश अय्यर के हरफनमौला खेल से प्रभावित होने के बाद उनकी प्रशंसा की।


गास्वर ने लिखा कि अय्यर के रूप में, कोलकाता ने एक खिलाड़ी का पता लगाया है, जो ऐसा ऑलराउंडर हो सकता है कि जिसकी टीम इंडिया को तलाश है।अय्यर बहुत तेज गेंदबाजी नहीं करते हैं, लेकिन वह सटीक यॉर्कर फेंकते हैं और बल्लेबाज को आसानी से शॉट्स नहीं लगाने देते। एक बल्लेबाज के रूप में, उनका जो स्टांस है, वो शॉर्ट गेंद को बेहतर ढंग से खेलने में मदद करता है और वह बाकी बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तरह ऑफ-साइड पर शानदार ड्राइव लगाते हैं।


अय्यर ने आईपीएल 2021 में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है।उन्होंने यूएई की धीमी पिचों पर 5 मैच में 142 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं।इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 67 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के बदौलत ही केकेआर 165 रन के स्कोर तक पहुंच पाई थी।मैच में उन्हें आखिरी ओवर दिया गया था।हालांकि,वहां टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अय्यर ने आईपीएल के इस सीजन के 5 मैच में 8.53 के इकोनॉमी रेट से 45 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2021 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 5 मैच में 2 अर्धशतक लगाए हैं।वेंकटेश मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं और आंद्रे रसेल की गैरमौजूदगी में केकेआर के लिए गेंदबाजी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.