गाजा का अस्‍पताल, हमास आतंकियों का अड्डा! तहखाने में इजरायल को मिला बंदूकों, हथगोले और रॉकेटों का जखीरा

Updated on 14-11-2023 02:25 PM
तेल अवीव: इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने गाजा में एक अस्पताल के तहखाने में बने हुए हमास के एक ठिकाने और हथियार के हेडक्‍वार्टर को तलाशा है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को रान्तिसी अस्‍पताल पर हमला किया था। इस अस्पताल की फुटेज आईडीएफ ने साझा की है। इस फुटेज से पता लगता है कि अस्‍पताल की यह अंडग्राउंड जगह बच्चों की नैपी और बोतलों से भरी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां पर ही हमास के आतंकियों ने बंधकों को वहां रखा होगा। गाजा में शासन करने वाले हमास के खिलाफ इजरायल की लड़ाई तेज होती जा रही है। इजरायल की तरफ से कुछ दिन पहले कहा गया था कि हमास आतंकी मरीजों को ह्यूमन शील्‍ड के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं।

कई खतरनाक हथियार बरामद
ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों ने कहा कि उन्हें अस्पताल के तहखाने में कई हथियार मिले। इनमें विस्फोटक बेल्ट, ग्रेनेड, हथियार और आरपीजी मिसाइलें शामिल हैं। आईडीएफ की तरफ से सामने आए वीडियो में, आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, 'यह एक तरह का वह सामान है जिसका प्रयोग किसी बड़ी लड़ाई के लिए किया जाता है।' जमीन पर रखी हर चीज की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने बताया, 'ये विस्फोटक हैं, ये एक आतंकवादी के लिए अस्पतालों में, मरीजों के बीच इजरायली सैनिकों पर विस्फोट करने के लिए विस्फोटकों से भरी जैकेट हैं।' गोलियों के निशान वाली एक मोटरसाइकिल भी मिली। आईडीएफ का कहना है कि इसका प्रयोग सात अक्टूबर के नरसंहार में हमास आतंकवादियों द्वारा किया गया था।

अस्‍तपाल से हुआ सैनिकों पर हमला
आईडीएफ ने कहा है कि अल कुद्स अस्पताल के एंट्री गेट से हमास आतंकियों ने उसके सैनिकों पर गोलीबारी की। आतंकियों ने खुद को नागरिकों के बीच छिपा लिया था। इजरायली सेना ने जवाबी फायरिंग की और हमले में 21 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया। आईडीएफ के एक बयान में कहा गया है, 'गाजा शहर में अल कुद्स अस्पताल की दिशा से सैनिकों पर आरपीजी फायर और छोटे हथियारों से फायर किए गए थे। गोलीबारी एक आतंकवादी दस्ते द्वारा की गई थी जो अस्पताल के प्रवेश द्वार पर नागरिकों के एक समूह में घुस गया था।' गाजा शहर का सबसे बड़ा अल शिफा अस्पताल भी आग की चपेट में आ गया है और युद्ध का केंद्र बिंदु बन गया है।

बच्‍चे के बेडरूम में भी हथियार!
आईडीएफ ने फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के एक आतंकी के घर में एक बच्चे के बेडरूम से भी भारी मात्रा में हथियार बरामद करने का दावा किया है। पीआईजे हमास की एक शाखा है जिसने इजरायल पर हुए हमले में भाग लिया था। आईडीएफ ने कहा कि बच्चे के बेडरूम में छिपे हथियारों के जखीरे और बाकी हथियारों की खोज आईडीएफ 551वीं ब्रिगेड ने की है। हालांकि आईडीएफ ने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद नेता का नाम नहीं बताया है। साथ ही उत्तरी गाजा में अल-शती शिविर में आबादी वाले इलाकों में भी हमास के बुनियादी ढांचे की खोज हुई है। आईडीएफ ने कहा, 'इसमें अबू बकर अल सिद्दीक मस्जिद के अंदर का परिसर और अल-शती शिविर के अंदर स्थित अल-कुद्स यूनिवर्सिटी भी शामिल है।' आईडीएफ ने कहा कि उसने गाजा के अंदर विभिन्न छापों के दौरान हमास की खुफिया योजनाओं का भी पता लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.