गीता फोगाट राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ करेंगी वापसी

Updated on 13-11-2021 10:13 PM

नई दिल्ली महिला पहलवान गीता फोगाट एक बार फिर कुश्ती में वापसी के लिए तैयार हैं। गीता ने बच्चे के जन्म के कारण पिछले तीन सात से कुश्ती से ब्रेक लिया हुआ था। वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ वापसी की तैयारी कर रही हैं। गीता ने कहा कि काफी लोग मुझे कहते हैं कि उम्र मेरे पक्ष में नहीं है पर ऐसा नहीं है।

 गीता ने कहा कि मैंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है और अपने को एक बार फिर साबित करने का समय है। उन्होंने कहा कि खेल को छोड़ने के ख्याल से ही मैं डर जाती हैं। यह खेल मेरे खून में है। मैं 20 साल से ऐसा कर रही हूं। मेरे दिमाग में पेरिस ओलंपिक है। गीता ने पिछले कुछ हफ्ते सिर्फ पुरुष पहलवानों के साथ ट्रेनिंग की, जिसके फायदे और नुकसान दोनों हैं।

  उन्होंने कहा कि जिस अखाड़े में वह अभ्यास कर रही थी, वहां काफी मजबूत लड़कियां नहीं थी, इसलिए मैंने वहां पुरुष पहलवानों के साथ ट्रेनिंग की। इसलिए मजबूती और स्टेमिना कोई मुद्दा नहीं है। मैं कह सकती हूं कि तीन साल पहले जब मैंने ब्रेक लिया था उसकी तुलना में अधिक फिट हूं।

 गीता ने कहा कि मैंने लड़कियों के साथ ट्रेनिंग नहीं की है, इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं अपनी प्रतिद्वंद्वियों के लिए मजबूत हूं या कमजोर। मुझे नहीं पता कि आज मेरे खेल की स्थिति क्या है। ट्रेनिंग करने पर ही इसका सही आंकलन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.