फिल्मों में आने से पहले राष्ट्रीय स्तर की प्लेयर रह चुकी हैं जेनेलिया डिसूजा

Updated on 04-08-2022 07:33 PM

बॉलीवुड की सबसे क्यूट और चुलबुली अभिनेत्रियों में शुमार 5 अगस्त,1987 को जन्मी जेनेलिया डिसूजा ने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में अपना करियर बनाएंगी। जेनेलिया स्कूल के दिनों में राज्य स्तरीय एथलीट व राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। स्कूली शिक्षा के दौरान ही जेनेलिया को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के एक विज्ञापन में काम करने का ऑफर मिला जिसके लिए वह मना नहीं कर पाईं। जेनेलिया उस समय महज 15 साल की थी और इस विज्ञापन से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से जेनेलिया ने बॉलीवुड में कदम रखा। के विजय भास्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख जेनेलिया के अपोजिट किरदार में नजर आए। इसी फिल्म के सेट पर जेनेलिया और रितेश की दोस्ती हुई और दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी और अभिनय को पर्दे पर काफी पसंद किया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दोनों का फिल्मी सफर आगे बढ़ने लगा। इस फिल्म के बाद जेनेलिया को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ ,मराठी आदि भाषाओं की फिल्मों में भी अपने शानदार अभिनय से चार चांद लगाने लगी।

वहीं पर्सनल लाइफ में जेनेलिया और रितेश की दोस्ती भी प्यार में बदल चुकी थी। दोनों ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 3 फरवरी, 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद जेनेलिया फिल्मों में बहुत कम ही नजर आईं और अपने पारिवारिक जीवन में पूरी तरह से रम गईं। जेनेलिया और रितेश के दो बच्चे राहील और रियान हैं। जेनेलिया इन दिनों फिल्मों से दूर हैं।

जेनेलिया की प्रमुख फिल्मों में सत्यम, मस्ती, सुभाष चंद्र बोस, हैप्पी, राम, लाइफ पार्टनर, मेरे बाप पहले आप, जाने तू या जाने ना, डांस पे चांस, फॉर्स, तेरे नाल लव हो गया, फॉर्स 2, मौली आदि शामिल हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो जेनेलिया जल्द ही फिल्म मिस्टर मम्मी में अपने अभिनेता पति रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.