जेनेलिया का लेटेस्ट ट्रे़डिशनल साड़ी फोटोशूट हो रहा वायरल

Updated on 22-09-2021 06:19 PM

मुंबई अगर आप भी है साड़ी की शौकीन और ट्राई करना चाहती हैं नये-नये स्टाइल तो एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के इस लुक को फॉलो करें। जेनेलिया के इस साड़ी लुक से आइडिया लेकर आप भी अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आये दिन सोशल मीडिया पर उनके फोटोशूट भी वायरल होते रहते हैं।


अब आप भी जेनेलिया डिसूजा के फैशन सेंस से कुछ टिप्स ले सकती हैं, जिसको फॉलो कर आप वेस्टर्न से लेकर ट्रे़डिशनल हर एक लुक में काफी खूबसूरत नजर सकती हैं, जिसके बाद शायद आपकी फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लंबी हो जाये। जेनेलिया का लेटेस्ट ट्रे़डिशनल साड़ी फोटोशूट भी काफी वायरल हो रहा है, जो आपके लिए फैशन टिप्स का खजाना साबित हो सकता है। इसमें जेनेलिया लाल रंग की शिफॉन और सिल्क मिक्स साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर रही हैं, जो आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकती है।


जेनेलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की गोल्डन जरी वर्क वाली एंबॉइड्री साड़ी पहनीं, जिसमें मिरर वर्क भी किया गया है। एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा करने के लिए वी नेकलाइन का हाफ स्लीव्स का ब्लाउज पहना। जेनेलिया ने इस लुक में और खूबसूरत दिखने के लिए सिंपल मिनिमल मेकअप, शिमरी आई-शैडो, मैट लिपस्टिक के साथ रेड कलर की बिंदी लगाई है। इसके साथ ही जेनेलिया ने हेयरस्टाइल में स्लीक बन बनाते हुए सफेद फूलों का गजरा लगाया। वहीं, इस लुक के साथ उन्होंने ज्वैलरी में हैवी झुमके पहने हैं। साथ ही हाथों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए कड़े के साथ ग्रीन चूड़िया पहनी हुई हैं।


जेनेलिया का ये लुक आपके के फैशन को कई गुना बढ़ाने में मदद कर सकता है। मालूम होकि साड़ी एक ऐसा पहनावा है, जो हर उम्र की महिलाओं को सूट करता है। फंक्शन पार्टी हो या फिर पूजा पाठ का माहौल, साड़ी सभी ओकेशन के लिए परफेक्ट फिट है। जहां एक तरफ यह हमारे कंट्री की ट्रेडिशनल ड्रेस है, वहीं ये हॉट और गॉर्जियस लुक भी देती हैं। हर चीज का फैशन समय के साथ फीका हो जाता है, लेकिन साड़ी एवरग्रीन रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.