विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच जनरल बाजवा ने की पीएम इमरान से भेंट

Updated on 27-01-2022 07:35 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में इमरान खान का सरकार विपक्ष के चहुओर हमलों से घिर गई है। विपक्षी दलों के बढ़ते दबाव के बीच सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक की कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

आधिकारिक बयान में इतना की बताया गया है कि बैठक के दौरान पेशेवर मामलों पर चर्चा की गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 23 मार्च को विपक्षी दलों के इस्लामाबाद मार्च, देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, अफगान सीमा पर ताजा हालात और बढ़ती महंगाई पर चर्चा हुई होगी।

जनरल बाजवा और खान के बीच बैठक से एक दिन पहलेट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनलनामक संगठन ने पाकिस्तान में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार पर एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके अनुसार देश 16 स्थान फिसलकर 140वें स्थान पर गया है। संगठन की 2021 की रिपोर्ट में 180 देशों को भ्रष्टाचार के मामले में विभिन्न मानकों पर रैंकिंग दी गई है।

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब जवाबदेही पर प्रधानमंत्री के सलाहकार शहजाद अकबर ने, भ्रष्टाचार में शामिल विपक्ष के कई नेताओं को कानून के कठघरे में खड़ा करने में विफल रहने पर इस्तीफा दे दिया है। विपक्षी दलों ने अकबर के इस्तीफे और रिपोर्ट को खान की असफलता करार दिया है और उनके इस्तीफे की मांग की है।

इमरान खान और जनरल बाजवा में आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति के बाद से ही तनाव है। खुद आर्मी चीफ अपना कार्यकाल बढ़वाना चाहते हैं, लेकिन इमरान खान ने चुप्पी साधी हुई है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख का कार्यकाल इस साल के अंत में खत्म होने वाला है। जिसके अगले साल यानी 2023 में पाकिस्तान में संसदीय चुनाव भी होना है।

 ऐसे में जनरल बाजवा के कार्यकाल विस्तार को लेकर इमरान खान ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने कहा था कि अभी तक सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल में विस्तार के बारे में नहीं सोचा है।

 इमरान खान ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि नया साल अभी शुरू हुआ है और नवंबर दूर है, फिर सेना प्रमुख के कार्यकाल में विस्तार की चिंता क्यों है। पाकिस्तान के विपक्षी दलों का गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) 23 मार्च को इस्लामबाद कूच करने वाला है।

उस दिन विभिन्न देशों के नेता इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद में मौजूद होंगे। ऐसे मौके पर इमरान खान का विरोध पूरी दुनिया में उनकी छवि को खराब करेगा। पीडीएम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा है कि वह देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ इस्लामाबाद तक मार्च करने के लिए तैयार हैं। उनका आरोप है कि इमरान खान सरकार देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में नाकाम साबित हुई है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इमरान खान को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों ने सेना के साथ गुप्त गठबंधन किया है। इसमें नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन का नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लंदन में पाकिस्तानी सेना के प्रतिनिधि और पीएमएलएन के बीच बैठक हुई थी।

हालांकि पाकिस्तानी सेना ने इन आरोपों को खारिज किया है। इमरान खान से जब पीएमएलएन और सेना के बीच गठजोड़ पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से किसी भी तरह के दबाव में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सरकार अपने निर्धारित पांच साल पूरे करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.