इमरान खान पर अब जनरल बाजवा का हाथ नहीं

Updated on 08-04-2022 07:26 PM

इस्लामाबाद   पाकिस्तान में चल रहे सियासी घमासान में प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट ने चारो खानें चित्त कर दिया है। शीर्ष कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के फैसले को अवैध करार दे दिया।

यही नहीं शीर्ष अदालत ने राष्ट्रपति के संसद के निचले सदन को भंग करने के फैसले को भी खारिज कर दिया। पाकिस्तान में सेना के इशारे के बिना पत्ता भी नहीं हिलता है और सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से साफ हो गया कि इमरान खान पर अब जनरल बाजवा का हाथ नहीं रहा। एक पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक ताजा घटनाक्रम में सेना ने साफ कर दिया है कि वह तटस् रहेगी।

इमरान खान और उनकी पार्टी के नेता बार-बार यह दावा कर रहे थे कि पाकिस्तानी सेना का उन्हें समर्थन हासिल है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जनरल बाजवा के नेतृत् में सेना भविष् में भी तटस् रहेगी। उच् पदस् सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने एक स्पष् रणनीति बनाई है कि लोकतंत्र, संविधान और संसद को मजबूत किया जाए।

सूत्रों ने कहा कि देश की शक्तिशाली सेना खुद को देश के किसी भी राजनीतिक प्रक्रिया से अलग रखेगी और जब भी जरूरत होगी राय तथा सलाह देने के मामले में अपनी भूमिका निभाएगी। दरअसल, इमरान खान जनरल बाजवा की जगह पर अपने पसंदीदा आईएसआई के पूर्व प्रमुख जनरल फैज हामिद को सेना प्रमुख बनाना चाहते थे। इमरान खान ने जनरल फैज के पेशावर ट्रांसफर का विरोध भी किया था।

 जनरल फैज ने जनरल बाजवा के इशारे पर इमरान खान के लिए सांसदों इंतजाम किया था। इमरान खान को लग रहा कि अगर जनरल फैज सेना प्रमुख बनते हैं तो वह लंबे समय पाकिस्तान पर राज कर सकेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जनरल बाजवा को अपनी कुर्सी जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने सख् रुख अपना लिया और इमरान खान को उनकी बात माननी पड़ी। यही नहीं इमरान खान के रूस की तरफदारी पर सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने खुलकर अमेरिका का साथ दिया है जिससे दोनों के बीच मतभेद साफ हो गए।

जनरल बाजवा ने एक कार्यक्रम में पिछले दिनों कहा कि पाकिस्तान विश् में किसी कैंप की राजनीति नहीं करेगा। पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान के अमेरिका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। आज हमारे पास जो अच्छी सेना है, वह काफी हद तक अमेरिका की बनाई हुई और ट्रेनिंग दी हुई है। हमारे पास सबसे अच्छा हथियार अमेरिका का बना हुआ है।

उधर, इमरान खान ने अपनी सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को अमेरिकी साजिश तक करार दे दिया। इमरान खान अब इस अमेरिका का कार्ड को चुनाव में भुनाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि जनता को अमेरिकी साजिश के नाम पर उकसाया जाए और आगामी चुनाव में इसका फायदा उठाया जाए। हालांकि खुद सेना उनके इस आरोप को खारिज कर चुकी है। सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि उसे विदेशी साजिश के कोई सबूत नहीं मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.