बाइडन प्रशासन में भारत के साथ साझेदारी के लिए वास्तविक प्रयास हो रहे हैं : निशा बिस्वाल

Updated on 20-09-2021 08:22 PM

वाशिंगटन यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा है कि भारत के साथ साझेदारी और भविष्य में दोनों लोकतांत्रिक देश एक बड़े अवसर की शुरुआत कैसे कर सकते हैं, इस दिशा में अमेरिकी सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिस्वाल पूर्ववर्ती बराक ओबामा के प्रशासन में मध्य एशिया के लिए सहायक उप विदेश मंत्री थीं।

उन्होंने कहा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यथार्थवादी नेता हैं और वे एक दूसरे में प्रमुख लक्ष्यों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की क्षमता देखते हैं। मध्य एशिया के लिए सहायक उप विदेश मंत्री के तौर पर बिस्वाल ने 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि (बाइडन) प्रशासन बेहद उत्सुक है। भारत के साथ साझेदारी के लिए अमेरिका की ओर से वास्तविक एवं पूर्ण सरकारी प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी ओर बाइडन के बीच बेहद गर्मजोशी भरे संबंध हैं।

मोदी और बाइडन पूर्व में, एक दूसरे से मिल चुके हैं, लेकिन इस हफ्ते के आखिर में व्हाइट हाउस में उनके बीच आमने-सामने की मुलाकात पहली बार होगी। प्रधानमंत्री मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन की प्रत्यक्ष बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस सप्ताह अमेरिका आने वाले हैं। बैठक में मुख्य ध्यान अफगान संकट, कोविड-19 महामारी और एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने समेत समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर रहेगा।

वाशिंगटन में पीएम मोदी के राष्ट्रपति बाइडन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है। मोदी-बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक 23 सितंबर को व्हाइट हाउस में होने की उम्मीद है। बिस्वाल ने कहा राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मधुर संबंध हैं। यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल की प्रमुख और शक्तिशाली यूनाइटेड स्टेट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स में दक्षिण एशिया की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिस्वाल ने कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका और भारत के बीच कई स्तरों पर यात्राएं शुरू हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.