जर्मन पुराविदों को 1800 साल पहले नदी में दफनाए गए 5,500 चांदी के सिक्के मिले

Updated on 18-11-2021 09:18 PM

बर्लिन जर्मनी के ऑग्सबर्ग में पुरातत्वविदों को एक अनमोल चांदी के सिक्कों का खजाना मिला है। लगभग 1800 साल से एक नदी में दफनाए गए 5,500 से अधिक चांदी के सिक्के अब वैज्ञानिकों के हाथ में हैं। सिक्कों के दफन के समय, रोमन साम्राज्य का एकछत्र राज्य था। इसके सिक्के साम्राज्य के कोने-कोने तक और बाहरी इलाकों तक भी पहुंच रहे थे।

 जर्मनी में टुबिंगन विश्वविद्यालय में प्राचीन मुद्राशास्त्र के प्रोफेसर स्टीफेन क्रमनिसेक ने बताया कि ये सिक्के 'डेनरी' हैं जो पहली से तीसरी शताब्दी के दौरान मानक चांदी का मूल्यवर्ग था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरातत्वविदों को इस साल की शुरुआत में एक पुरानी नदी की गहराई में यह ढेर मिला था। खोदे गए गड्ढे में सिक्के बिखरे हुए थे इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि उन्हें मूल रूप से कैसे रखा गया होगा। क्रमनिसेक ने कहा कि छिपाने की जगह शायद कई सदियों बाद वर्टच नदी की बाढ़ में बह गई होगी जिसकी वजह से सिक्के नदी में बिखर गए।

उन्होंने कहा कि हमने अभी सिक्कों की सफाई और रिसर्च शुरू की है। लेकिन अब तक ऐसा प्रतीत होता है कि इस ढेर का सबसे नया सिक्का तीसरी शताब्दी की शुरुआत में ढाला गया था। इसका मतलब है कि यह ढेर तीसरी शताब्दी के दौरान जमा किया गया होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम अनुमान लगाते हैं

कि इस ढेर को तीसरी शताब्दी की शुरुआत में रोमन शहर ऑगस्टा विन्डेलिकम के बाहर दफनाया गया था। क्रमनिसेक ने बताया कि उस समय ऑगस्टा विन्डेलिकम रोमन प्रांत रतिया की राजधानी थी। इन सिक्कों को क्यों दफनाया गया? यह एक रहस्य है जिसे शोधकर्ता सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अभी तक नहीं जानते कि इन्हें क्यों जमा किया गया। ऑग्सबर्ग शहर की पुरातत्व सेवा के निदेशक सेबस्टियन गैरहोस ने इस ढेर की खुदाई की थी। सिक्कों के ढेर के पास कोई अन्य कलाकृति नहीं मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.