रूस की ओर 80 साल बाद फिर बढ़ रहे जर्मन टैंक... पुतिन बोले- यूक्रेन युद्ध हिटलर के खिलाफ जंग जैसा

Updated on 03-02-2023 06:42 PM
मॉस्को : स्टेलिनग्राद की लड़ाई की समाप्ति के 80 साल पूरे होने के मौके पर अपने भाषण में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपने देश के आक्रमण की तुलना नाजी जर्मनी के खिलाफ लड़ाई से की। स्टेलिनग्राद की लड़ाई 23 अगस्त, 1942 से 2 फरवरी, 1943 के बीच लड़ी गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई यह सबसे घातक लड़ाई थी। इसमें एक अनुमान के मुताबिक दो मिलियन यानी 20 लाख लोग मारे गए थे। युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी और उसके सहयोगियों ने स्टेलिनग्राद शहर के नियंत्रण के लिए सोवियत संघ से असफल लड़ाई लड़ी, जिसे बाद में वोल्गोग्राड नाम दिया गया।
सोवियत सेना ने लगभग 91,000 जर्मन सैनिकों को पकड़ लिया, जो युद्ध का एक प्रमुख मोड़ था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को वोल्गोग्राड में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है, क्योंकि जर्मनी ने यूक्रेन में टैंक भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'यह अविश्वसनीय, लेकिन सच है, हमें फिर से जर्मन लेपर्ड टैंकों से खतरा है।' गौरतलब है कि जर्मनी यूक्रेन को 14 लेपर्ड-2 टैंक भेजने पर सहमत हो गया है।

'रूस से भिड़ने वालों नहीं ताकत का अंदाजा'

पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि वह पारंपरिक हथियारों से आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जो लोग युद्ध के मैदान में रूस को हराने की उम्मीद करते हैं, वे नहीं समझते हैं। ऐसा लगता है कि रूस के साथ एक आधुनिक युद्ध उनके लिए बहुत अलग होगा। हम अपने टैंकों को उनकी सीमाओं पर नहीं भेज रहे हैं, लेकिन हमारे पास जवाब देने के साधन हैं। यह बख्तरबंद हार्डवेयर के उपयोग तक सीमित नहीं होगा। सभी को यह समझना चाहिए।'

'हमारी सुरक्षा के लिए खतरा नाजीवादी विचारधारा'

रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर अपना आक्रमण शुरू किया था। पुतिन ने चल रहे युद्ध को राष्ट्रवादियों और नाजियों के खिलाफ लड़ाई के रूप में पेश करने की मांग की है। बीबीसी ने रूसी राष्ट्रपति के हवाले से कहा, 'अब दुर्भाग्य से, हम देखते हैं कि नाजीवाद की विचारधारा, जो पहले से ही अपने आधुनिक रूप में है, अपनी आधुनिक अभिव्यक्ति में, फिर से हमारे देश की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करती है।' उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक पश्चिम की आक्रामकता को पीछे हटाना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.