जर्मनी वीसा नियम बदलेगा:भारतीयों को ज्यादा मौके मिलेंगे, अमेरिका में नौकरियों में कटौती के बीच बंधी उम्मीद

Updated on 05-12-2022 06:11 PM

दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी कुशल प्रवासियों की तलाश में है। जर्मन सरकार ने देश के विकास में योगदान देने वाले कुशल पेशेवरों के लिए अपने दरवाजे खोलने की तैयारी की है। इस दिशा में नवंबर के आखिरी हफ्ते में भारत समेत अन्य देशों के कुशल श्रमिकों के आप्रवासन नियमों में सुधार का मसौदा तैयार किया है।

ड्राफ्ट कानून में अप्रवासियों को नागरिकता देने के लिए जर्मनी में न्यूनतम आठ साल के निवास की शर्त को घटाकर 5 साल किया गया है। वीसा नियमों में सुधार के नए ड्रॉफ्ट कानून से अप्रवासी खुश हैं। जर्मन लॉजिस्टिक कंपनी डीएचएल की सत्या एस. ने कहा, ‘मैं इस मसौदे को लेकर उत्साहित हूं। मैं यहां भाषा सीखने और डिग्री लेने के बाद जर्मन नागरिकता लेना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि अब यह सपना जल्दी सच होगा।’

यूरोपियन के बाद जर्मनी में सबसे ज्यादा भारतीय आए
इंस्टीट्यूट फॉर एम्प्लॉयमेंट रिसर्च के अनुसार, जर्मनी को प्रति वर्ष कम से कम 4 लाख कुशल पेशेवरों की जरूरत है। जर्मनी में पिछले साल 19 लाख लोग दूसरे देशों से आए थे। इनमें से 16 लाख यूरोपीय संघ के देशों से थे। यानी करीब 3 लाख लोग यूरोप के बाहर से आए। इनमें पहले स्थान पर भारत के लोग थे। नया कानून जर्मनी में दोहरी नागरिकता को आसान बनाता है। ऐसे में आईटी कुशल भारतीयों के लिए अच्छा मौका होगा।

बड़े पैमाने पर डिजिटलीकरण होने से आईटी में जॉब ज्यादा
जर्मनी को डिजिटलीकरण की जरूरत है, जिससे जॉब के अवसर हैं। यहां पुराने कंप्यूटर वाले स्कूल, फैक्स मशीनों पर निर्भर कर्मी है। 2020 के ईयू की डिजिटल इकोनॉमी एंड सोसाइटी इंडेक्स में 28 ईयू देशों में जर्मनी 21वें स्थान पर था।

भारतीयों को ज्यादा मौके क्यों

  • भारत के आईटी पेशेवरों को जर्मनी आने का अवसर दिया जा रहा है।
  • कई जर्मन कंपनियां पहले से ही भारत से काम आउटसोर्स करती हैं।
  • डेटा कानून की वजह से भारतीयों को जर्मनी में ही जॉब देना मजबूरी है।
  • आईआईटी खड़गपुर, बॉम्बे, दिल्ली की डिग्री, जर्मन डिग्री के समान मान्य।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.