कनाडा का वीजा पाना अब होगा 'सपना', जस्टिन ट्रूडो की अकड़ से भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रातों रात राजनयिकों ने छोड़ा भारत

Updated on 20-10-2023 02:31 PM
वॉशिंगटन: कनाडा और भारत के बीच राजनयिक तनाव हैं। भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों की डिप्लोमैटिक इम्युनिटी खत्म करने की बात कही थी। भारत के इस एक्शन के बाद 41 कनाडाई राजनयिकों ने अब देश छोड़ दिया है। कनाडा के सीबीसी न्यूज के मुताबिक विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोगों ने रातों-रात देश छोड़ दिया। लेकिन अब ऐसी खबरें है कि इससे वीजा प्रोसेस पर असर पड़ सकता है। कनाडा के इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि कनाडा आने वाले भारतीयों की वीजा प्रक्रिया फिलहाल धीमी रहेगी।

इसके धीमा होने का कारण मार्क मिलर ने गुरुवार को राजनयिकों की संख्या को कम करना बताया है। भारत में कनाडा के 62 राजनयिक थे, जिनमें से 41 को भारत ने बर्खास्त कर दिया था। मेलानी ने कहा कि 21 कनाडाई राजनयिक अभी भी भारत में हैं। मेलानी ने कहा, 'कनाडा के 41 राजनयिकों और उनके 42 आश्रितों से किसी भी दिन डिप्लोमैटिक इम्युनिटी छीने जाने का खतरा था और इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाती।'

कामकाज पर पड़ेगा असर

जोली ने कहा कि भारत के फैसले का असर दोनों देशों के नागरिकों की सेवाओं के स्तर पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कनाडा के चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरू के वाणिज्य दूतावास (Consulate) में व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगाई जा रही है। इससे वीजा लेने वालों के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। वाणिज्य दूतावास आमतौर पर वीजा के आवेदनों की समीक्षा करते हैं। आम भाषा में कहें तो काउंसलेट उच्चायोग या दूतावासों के ब्रांच ऑफिस होते हैं। हर साल लाखों लोग कनाडा जाते हैं, ऐसे में उनकी मुश्किलें भी इससे बढ़ेंगी।

ट्रूडो ने शुरू किया विवाद

मिलर ने कहा कि इमीग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) ने अपने कर्मचारियों की संख्या 27 से घटाकर 5 कर दिया है। भारत और कनाडा के बीच विवाद 18 सितंबर को शुरू हुआ, जब जस्टिन ट्रूडो ने बिना कोई सबूत दिए भारत पर खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद कनाडा की विदेश मंत्री ने हत्या में भारत के एक राजनयिक का हाथ बताया और उन्हें निष्कासित कर दिया। जवाब में भारत ने भी एक कनाडाई राजनयिक को बर्खास्त कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.