गाजीपुर: सामाजिक बंधन तोड़कर पत्नी ने दिया पति की अर्थी को कंधा, ऐसा प्यार देख भर आईं गांववालों की आंखें

Updated on 22-10-2025 02:15 PM
 गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पति-पत्नी के प्यार की मिशाल देखने को मिली। यहां पति की मौत के बाद पत्नी ने सारे सामाजिक बंधन तोड़कर अपने प्यार को अंतिम विदाई थी, जिसे हर कोई देखता रह गया। इसके बाद ये घटना चर्चा का विषय बन गई। रेवतीपुर सुहवल गांव के रहने वाले अखिलेश कुशवाहा (48) का शव उनके गांव आया। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद सड़क मार्ग से एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही पत्नी रिंकू देवी और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना देने के लिए आस-पास के लोग जुटे, पर आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं लिया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। अखिलेश का अंतिम दाह-संस्कार मेदनीपुर श्मशान घाट पर गंगा किनारे किया गया।

पति की अर्थी को दिया कंधा

परंपराओं को तोड़ते हुए पत्नी रिंकू ने पति को कंधा दिया। वहीं बेटे छोटू ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने सभी की आंखें नम कर दीं और माहौल गमगीन हो गया। मृतक के बड़े भाई और अधिवक्ता लालू कुशवाहा ने बताया कि सात भाइयों में अखिलेश सबसे छोटे थे। दिल्ली में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर ड्यूटी जाते समय अचानक गश खाकर गिर पड़े सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा।

लालू ने बताया कि अखिलेश को एक बेटा छोटू और बेटी छोटी है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। अखिलेश ने डाला छठ पूजा में शामिल होने की बात कही थी पर नियति को कुछ और मंजूर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.