रहाणे को एक और अवसर दे : सहवाग

Updated on 15-09-2021 07:45 PM
नई दिल्ली । भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान आजिंक्या रहाणे अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। रहाणे के लिए टीम में अपनी जगह बचाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। इंग्लैंड दौर में वह एक पारी में ही अर्धशतक लगा पाये। ऐसे में उनको टीम से बाहर किये जाने का दबाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि कई युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब रहाणे के बचाव में सामने आये हैं। सहवाग ने कहा है कि रहाणे को एक और अवसर दिया जाना चाहिये। 
सहवाग के अनुसार कई बार बल्लेबाज विदेश में नाकाम रहते हैं और यही कुछ रहाणे के साथ भी हो रहा है पर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जरुर अवसर मिलना चाहिए। जिससे वह अपना फार्म हासिल कर सकें।  साथ ही कहा कि अगर वह घरेलू धरती पर भी रन नहीं बना पाते तब उन्हें बाहर करें। सहवाग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर विदेशी सीरीज खराब जाती है तो आपको घरेलू सीरीज में भी अवश्य मौका मिलना चाहिए। उनका मानना है कि विदेशी दौरे कभी-कभी होते हैं जबकि देश में आप हर साल टेस्ट सीरीज खेलते हो। साथ ही कहा कि अगर भारत में भी रहाणे का बल्ला नहीं चलता है तो मैं मान सकता हूं कि उनकी फॉर्म खराब है और तभी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिये।’
सहवाग ने आगे कहा, ‘मैंने कई महान खिलाड़ियों को देखा है कि उन्होंने आठ से नौ टेस्ट मैचों में रन नहीं बनाये यहां तक कि वे एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके पर उन्हें अवसर मिला तो उन्होंने  एक साल में ही 1200 से 1500 टेस्ट रन बना दिये। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.