बच्चों को शांत रखने के लिए मोबाइल देना बड़ी गलती:वे चिड़चिड़े हो जाते हैं, आक्रामक व्यवहार करते हैं

Updated on 14-12-2022 06:28 PM

कई बार बच्चे ज्यादा जिद करते हैं या रोते हैं तो उन्हें चुप कराने के लिए माता-पिता उन्हें मोबाइल थमा देते हैं। इससे तत्काल तो बच्चा शांत हो जाता है, लेकिन इसके कई गंभीर परिणाम सामने आए हैं। बच्चों की परवरिश से जुड़ी यह एक बड़ी गलती है।

मोबाइल से बच्चों के मानसिक रोगी बनने का डर
मिशिगन मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को शांत करने के लिए मोबाइल देना उन्हें मानसिक रोगी बना सकता है। इससे वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और कई बार चुनौतीपूर्ण माहौल में आक्रामक व्यवहार करते हैं। इससे बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी तो कम होती ही है, वहीं उनके व्यवहार में भी बढ़ती उम्र के साथ परिवर्तन आ जाता है। ऐसे बच्चे भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं। इसका असर लड़कों में ज्यादा नजर आ रहा है।

3-5 साल के बच्चों का व्यवहार खराब हो रहा
जामा पीडियाट्रिक्स में मिशिगन मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, 3-5 साल की उम्र के बच्चों को शांत करने के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे डिवाइस का बार-बार इस्तेमाल लड़कों में भावनात्मक विकृति पैदा कर सकता है। स्क्रीन टाइम बढ़ने से उनका व्यवहार नकारात्मक हो रहा है। साथ ही चुनौतीपूर्ण व्यवहारों के प्रति उनका रिएक्शन खराब हो जाता है।

इतना ही नहीं, शरीर में एक प्रकार की शिथिलता आ जाती है। बच्चों के मूड स्विंग्स होना शुरू हो जाते हैं। कई बार वे बेहद उत्तेजित हो जाते हैं, तो कई बार चेहरे पर उदासी और मायूसी छा जाती है। इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो बच्चों को मोबाइल देना बंद कर देना चाहिए।

झूला झूलने जैसी गतिविधियों से ध्यान भटकाएं
प्रमुख शोधकर्ता रेडेस्की ने बताया कि बच्चों को शांत करने के लिए कई वैकल्पिक एक्टीविटीज का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो उनके विकास में मददगार साबित हों। झूला झूलने, ट्रैम्पोलिन पर कूदने, क्ले से खेलने, गाने सुनने जैसी गतिविधियों से उनका ध्यान भटका सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.