ग्लेन मैक्सवेल ने वो कर दिया जो विराट कोहली भी नहीं कर सके, रोहित-गिल का बड़ा रिकॉर्ड बराबर

Updated on 26-10-2023 01:49 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 309 रनों से जीत दर्ज की, जो विश्व कप इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। ग्लेन मैक्सवेल अपने रिकॉर्डतोड़ शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच के 40वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने 40 गेंदों में शतक बनाया और इसी आईसीसी विश्व कप बनाए गए सबसे तेज शतक के एडेन मार्कराम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मैक्सवेल ने 106 (44) रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने ढेर सारे रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन साथ ही वह एक खास रिकॉर्डलिस्ट में भी शामिल हो गए। इस लिस्ट में उनसे पहले सिर्फ दो ही बल्लेबाज थे और वो भी इंडियन- रोहित शर्मा और शुभमन गिल। दरअसल, यह मैक्सवेल का सभी प्रारूपों में 7वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। इन 7 शतकों में से ग्लेन ने भारत में प्रत्येक प्रारूप में एक शतक लगाया है।

इस तरह उनके नाम भारतीय सरजमी पर अब हर प्रारूप में शतक दर्ज हो गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले रोहित और गिल के बाद केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है। उल्लेखनीय है कि मैक्सवेल ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में गोल्डन डक बनाया था। अब उन्होंने अपनी टीम का नेट रन-रेट बेहतर करने में मदद की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल लंबे समय बाद अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए हैं। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह बैटिंग नहीं करना चाहते थे, लेकिन जब मैदान पर उतरना पड़ा तो उसके बाद मैक्सी ने कोहराम मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 399 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके दबाव में नीदरलैंड सिर्फ 90 रनों पर ढेर हो गई। एडम जंपा ने सबसे अधिक 3 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट झटके तो मिचेल मार्श के नाम दो विकेट रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.