जीएमपीएफ ने गोवा फाउंडेशन को राज्य में खनन गतिविधियां पुनः प्रारंभ करने में देरी कराने की रणनीति छोड़ने को कहा

Updated on 10-12-2020 12:02 AM

नईदिल्ली : गोवा में खनन पर निर्भर लाखों लोगों की आजीविका की रक्षा के लिए संघर्षरत गोवा माइनिंग पीपुल्स फ्रंट (जीएमपीएफ) ने गोवा में खनन के मामले को उलझाने के लिए गोवा के एनजीओ गोवा फाउंडेशन की आलोचना की है।गोवा में पिछले 32 महीने से खनन गतिविधियां रुकी हुई है।कोविड.19 महामारी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। राज्य का कर्ज इस समय सर्वकालिक उच्चस्तर पर बना हुआ है और पिछले 3 साल में कर्ज की राशि तेजी से बढ़ी है।सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य में 88 खनन पट्टे रद किए जाने के बाद 15 मार्च 2018 से खनन गतिविधियां पूरी तरह रुकी हुई हैं।
जीएमपीएफ के प्रेसिडेंट पुतीगांवकर ने कहा गोवा फाउंडेशन की ओर से लगातार गलत तरीके से पेश किए जाने के कारण राज्य ने लगातार तीसरा माइनिंग सीजन गंवा दिया है जिससे राजस्व में 3500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।यह एनजीओ गोवा में खनन पर निर्भर लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।हम सब राज्य में खनन से जुड़े मसले के सुगमता से हल की उम्मीद कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट में होने जा रही अगली सुनवाई से हमें व्यापक आशाएं हैं और हम उम्मीद करते हैं कि गोवा फाउंडेशन फिर झूठी दलीलें देकर प्रक्रिया में देरी का कारण नहीं बनेगा।श्
श्रीपुतीगांव करने आगे कहा एनजीओ की नकारात्मक भूमिका के कारण सरकार खनन गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने की दिशा में समाधान निकालने में देरी कर रही है।गोवा फाउंडेशन को गोवा की खनन गतिविधियों पर नजर रखने वाली कुछ विदेशी ताकतों की बी.टीम की तरह काम नहीं करना चाहिए।हर बीतते दिन के साथ खनन पर निर्भर लोगों का संकट गहराता जा रहा है।गोवा फाउंडेशन इस दलील के साथ सबको भरमा रहा है कि राज्य खनन निगम को इससे फायदा होगा जबकि उसे अच्छी तरह से पता है कि परिचालन में चल रहे पट्टों के मामले में राज्य निगम व्यावहारिक नहीं है।खनन उद्योग से जुड़े लोगों की आजीविका की चिंता किए बिना ये लोग अपना एजेंडा बढ़ाने में लगे हैं।हाल ही में एनजीओ ने खुद कहा था कि राज्य में खनन गतिविधियां पुनः प्रारंभ करने में 3 साल का समय लग जाएगा। क्या ये इस बारे में कुछ बताएंगे कि इन 3 वर्षों के दौरान हमारीआजीविका की क्या व्यवस्था होगी , हम उम्मीद करते हैं कि यदि उनके पास कोई एक्शन प्लान है तो वह व्यावहारिक एवं लागू करने के योग्य होगा और उनके पिछले प्लान की तरह अव्यावहारिक नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.