भाड़ में जाओ नहीं आते तो... जावेद मियांदाद ने उगला जहर, भारतीय क्रिकेट को कहा भला-बुरा

Updated on 19-06-2023 08:31 PM
लाहौर: क्या पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी? इस साल के अंत में भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है। एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल के पास होने के बाद अब दोबारा बहस छिड़ चुकी है। पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने साफ किया है कि इस मामले में पीसीबी की राय क्या होनी चाहिए। मियांदाद की माने तो 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली विश्व कप की भिड़ंत के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत नहीं आना चाहिए।

'हमें क्या फर्क पड़ता है'
हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए जावेद मियांदाद ने कहा, 'मैं सबसे पहले मना कर दूं और जब तक इंडिया हमारे पास नहीं आए हमें नहीं जाना चाहिए। भारत को पाकिस्तान में आकर खेलना है। पहले यही होता था, एक साल वो आते थे, एक साल हम पर जिस तरीके से उनका व्यवहार है... इंडिया जब तक हमारे पास नहीं आता और नहीं खेलता, हमें कोई जरूरत नहीं है। हम उनसे बेहतर हैं। हमारी क्रिकेट उनसे बहुत ऊंची है और जबरदस्त है। हमें इनकी फिकर नहीं है। ना आओ, मैं कहता हूं कि भाड़ में जाओ नहीं आते तो। हमें क्या फर्क पड़ता है।'

2008 से बंद दौरा
भारत ने आखिरी बार साल 2008 में 50 ओवर के एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। तब से दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बंद हो गए। मियांदाद का मानना है कि खेल को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मैं हमेशा कहता हूं कि कोई अपने पड़ोसियों को नहीं चुन सकता है, इसलिए एक दूसरे के साथ सहयोग करके जीना बेहतर है और मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है और देशों के बीच गलतफहमियों और शिकायतों को दूर कर सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.