गोवा क्लब अग्निकांड- थाईलैंड भागे दोनों मालिक:जमीन का मालिक बोला- नमक के खेतों पर बनाए अवैध क्लब-रेस्टोरेंट

Updated on 09-12-2025 12:56 PM
पणजी, गोवा के अरपोरा गांव में ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर की देर रात लगी आग के कुछ घंटे बाद ही क्लब के दोनों मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए। पुलिस ने हादसे के बाद FIR दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी।

7 दिसंबर को दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया, लेकिन इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चला कि वे इंडिगो फ्लाइट 6ई 1073 से देश छोड़ चुके थे।

पुलिस के मुताबिक दोनों 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे ही इंडिगो की फ्लाइट से फुकेट रवाना हो गए। गोवा पुलिस ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए CBI से संपर्क किया है।

इधर, जमीन के असली मालिक प्रदीप घाडी अमोनकर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि क्लब नमक के खेतों पर अवैध रूप से बनाया गया था। यह मामला 20 साल से कोर्ट में चल रहा है।

पणजी से 25km दूर बने क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और 5 टूरिस्ट शामिल हैं।

अब तक 5 आरोपी अरेस्ट, राज्य ने क्लबों के लिए एडवाइजरी बनाई

पुलिस ने क्लब के ऑपरेशनल स्टाफ भारत कोहली को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने क्लब चेन की दो अन्य प्रॉपर्टी को सील कर दिया है। दोनों प्रॉपर्टी विवादों में थीं।

गोवा सरकार ने सोमवार को इस हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय मजिस्ट्रियल जांच समिति बनाई है। गोवा सरकार ने नाइटक्लब, रेस्टोरेंट, बार और इवेंट वेन्यू के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

हादसे के बाद इंस्टाग्राम पर रोमियो लेन के मालिक सौरभ लूथरा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। ओनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैनेजमेंट ने बहुत दुख जताया है और बर्च में जान-माल की दुखद क्षति से बहुत दुखी है।

उन्होंने आगे लिखा कंपनी की तरफ से हर तरह की मदद, सपोर्ट और सहयोग की कोशिश की जाएगी। इस दुख की घड़ी में, मैनेजमेंट मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़ा है।

किचन तक पहुंची आग, सीढ़ियों पर मिले शव

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब के कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.